
स्वामीजी का जीवन अनुकरणीय, युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए : सिकेंदर प्रसाद कुशवाहा

लक्ष्यों पर पहुंचना है, तो विवेकानंद के बताए मार्गों पर चलना होगा : शत्रुघ्न कुमार

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय
स्वामी विवेकानंद जयंती के शुभ अवसर पर बरही प्रखंड अंतर्गत शिवपुर गडलाही में संचालित रेन्बो स्कूल बरही में स्वामी विवेकानंद की 160वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत रेन्बो स्कूल के निदेशक सिकन्दर प्रसाद कुशवाहा एवं अर्श पब्लिक स्कूल के निदेशक शत्रुधन कुमार ने स्वामी विवेकानंद के फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर रेन्बो स्कूल बरही और अर्श पब्लिक स्कूल के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया जिसमे रेन्बो स्कूल ने अर्श पब्लिक स्कूल को तीन विकेट से हराया। रेन्बो स्कूल की ओर से कप्तान सुधीर कुमार ने कप्तानी पारी खेलकर नाबाद 52 रन एवं 6 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। विद्यालय के निदेशक सिकन्दर प्रसाद कुशवाहा ने बच्चों को प्रेरित करते हुए स्वामी विवेकानंद के संघर्ष जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की सलाह दी एवं उत्साहवर्धन किया। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके पद चिह्नों पर चलकर देश के विकास में काम करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि हमें अगर जीवन में उच्च लक्ष्यों पर पहुंचना है, तो विवेकानंद के बताए कठिन मार्गों पर चलना होगा। वही अर्श पब्लिक स्कूल के निदेशक शत्रुधन कुमार ने सभी बच्चो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वामीजी का जीवन अनुकरणीय है। युवाओं को उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने समाजसेवा का संदेश दिया है। राष्ट्रप्रेम को परिभाषित किया है। उनके अपने ज्ञान और संस्कारों से भारत का नाम विदेश में भी रोशन किया। मौके पर मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार गुप्ता, उप प्राचार्य पंचम पांडेय, गौरी शंकर, प्रवीण कुमार, राजेश यादव, संकेश कुमार, नरेश कुमार, उषा कुमारी, रिंकी कुमारी, सुधा कुमारी, स्वेता कुमारी, सरिता कुमारी, प्रीति कुमारी, रिफ्फत प्रवीण, खुशबू कुमारी, रौशनी कुमारी आदि उपस्थित रहें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
