• Wed. Sep 24th, 2025

राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा में युवा कांग्रेस बरही के सैकड़ो कार्यकर्ता होंगे शामिल

ByAdmin Office

Feb 4, 2024

 

 

विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोहर यादव व प्रखंड युवा अध्यक्ष मंजीत यादव के नेतृत्व में राहुल गांधी का भव्य स्वागत करने की तैयारी

 

संवाददाता : बरही

 

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत 5 फरवरी को झारखंड के हजारीबाग लोकसभा अंतर्गत रामगढ़ आगमन पर बरही युवा कांग्रेस के सिपाहियों ने श्री गांधी को भव्य स्वागत करने की तैयारी कर ली है। इस तैयारी के आलोक में रविवार को बरही पूर्वी पंचायत भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया जिसकी अध्यक्षता बरही प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत यादव व संचालन प्रखंड कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष शरीफुल हक ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ कांग्रेस रघुनंदन गोप, अति विशिष्ट अतिथि कुणाल कतरियार, विशिष्ट अतिथि विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोहर यादव शामिल हुए। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि 5 फरवरी को राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत अपने तय कार्यक्रम के अनुसार हजारीबाग लोकसभा के रामगढ़ में प्रवेश करेंगे जहां पर सभी कांग्रेस परिवार एक जूटता दिखाकर श्री राहुल गांधी का रामगढ़ थाना चौक पर भव्य स्वागत करते हुए भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हो जाएंगे। बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता रघुनंदन गोप, कुणाल कतरियार, बरही विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोहर यादव, बरही प्रखंड युवा कांग्रेस अध्यक्ष मंजीत यादव, बरही प्रखंड कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष शरीफुल हक, प्रखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष जमुना यादव, कांग्रेस उपाध्यक्ष द्वारिका रविदास, करीमुद्दीन, मोहम्मद इरशाद, निजामुद्दीन, प्रयाग यादव, युसूफ खान, मोहम्मद सलीम, गुड्डू, मोहम्मद आफाक अंसारी, राजेश सोनी, फिरदौस खान, मोहम्मद नसरुद्दीन के साथ अन्य कई कांग्रेसी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *