• Fri. Jan 2nd, 2026

राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय हजारीबाग, भारत सरकार के द्वारा किया गया सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन

ByAdmin Office

Nov 3, 2022

 

सदर प्रखंड हजारीबाग के पंचायत सचिवालय ओरिया में राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय हजारीबाग, भारत सरकार के द्वारा ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ का आयोजन किया गया। सतर्कता जागरूकता सप्ताह अभियान दिनांक 31 अक्टूबर 2022 से 6 नवंबर 2022 तक चलाया जाएगा।

केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार केंद्र सरकार के सभी विभागों के द्वारा यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस वर्ष इस अभियान का विषय है:

*भ्रष्टाचार मुक्त भारत, विकसित भारत।*

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यालय प्रभारी श्री सूरज कुमार के ने कहा कि रिश्वत न लेना है, न देना है। रिश्वत देना, रिश्वत लेने से बड़ा अपराध है। यदि कोई व्यक्ति रिश्वत मांगता हो तो उसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो, केंद्रीय सतर्कता आयोग में की जा सकती है। वरीय सांख्यिकी अधिकारी श्री के वी शेखर ने अभियान के विषय पर जोर देते हुए कहा कि विकसित भारत की कल्पना भ्रष्टाचार को मिटाए बगैर नहीं की जा सकती है।

वरीय सांख्यिकी अधिकारी श्री जयदेव कुमार ने कहा कि सिर्फ अपने आप को सुधार लेने या इमानदार बना लेने से भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो जाएगा इसके लिए हम सब को यह प्रयास करना होगा कि हम अपने साथ-साथ अपने पास-पड़ोस के लोगों को भी भ्रष्टाचार के प्रति जागरूक करें। मंच संचालन कर रहे कनीय सांख्यिकी अधिकारी श्री नेमीचंद कुमार के द्वारा कहा गया कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए जिस प्रकार अन्ना हजारे के द्वारा आंदोलन किया गया उसी प्रकार का जोश और जुनून के साथ देश के प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा तभी भ्रष्टाचार में लगाम लगेगा।

कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत समिति सदस्य श्री अशोक कुमार यादव (जीतू दा) ने समस्त पंचयतवासियों को अधिकारियों द्वारा बताए गए बातों को अमल में लाने को कहा। पूर्व मुखिया श्री दिलीप पासवान ने आयोजन स्थान के रूप में पंचायत सचिवालय ओरिया का चयन करने के लिए सांख्यिकी विभाग के अधिकारियों का आभार जताया। सखिया पंचायत के पूर्व मुखिया अरुण कुमार यादव ने अपने कार्यकाल में अनुभव किए मामलों का लोगों के बीच साझा किया तथा कहा कि भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए विभाग के द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है और इनका प्रयास तभी सार्थक होगा जब हम सभी नागरिक इनका सहयोग करें। कार्यक्रम को पंचायत सचिवालय ओरिया में आयोजन करने के लिए ओरिया के समाजसेवी व खेल प्रशिक्षक श्री अभय शंकर पासवान का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उप मुखिया श्रीमती रेखा देवी, वार्ड सदस्या श्रीमती रीता देवी, अर्चना देवी, गीता देवी, पूर्व पं.स.स. गौतम जी, पत्रकार विजय कुमार यादव कार्यालय के कनीय सांख्यिकी अधिकारी श्री तेजलाल साव, सर्वेक्षण प्रगणक श्री पुष्प राज के द्वारा बारी-बारी से भ्रष्टाचार को खत्म करने संबंधित उपाय बताया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कनीय सांख्यिकी अधिकारी श्री जानकीनाथ मिश्रा, सर्वेक्षण पर्यवेक्षक अनुराग रंजन, सर्वेक्षण प्रगणक मिथिलेश मोदी, कुंदन साव, उमेशनाथ चौबे, रंजीत गुप्ता, शुभम सोनी, दिवाकर राज, आशीष रंजन, प्रशांत तिवारी, सौरभ त्रिपाठी आदेशपाल जयप्रकाश पासवान एवम उपस्थित ओरिया पंचायतवासियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *