
बड़कागांव – कुलदीप कुमार का रिपोर्ट

बड़कागांव : प्रखंड अंतर्गत सरकारी स्कूलों के बच्चों का राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम आरबीएसके के तहत स्वास्थ्य जांच की जा रही है।इसके तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवगढ़ में कक्षा 6 से 8 वीं तक के बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई।ताकि बच्चों को सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो तो उसका पता लगाया जा सके और समय रहते उपचार हो सके।बताते चलें कि सरकारी स्कूलों के कक्षा 6 से 12वीं तक के बच्चों का स्कूल स्तर पर जांच की जा रही है। जिसमें डॉक्टर और शिक्षकों की मदद ली जा रही है।बच्चों के आंख, कान, नाक,नाखून, दांत, मिर्गी , महिलाओं से संबंधित श्वेत प्रदर, सर दर्द, थकान ,चर्म रोग जैसे समस्याओं का जांच कर समाधान करते हुए उन्हें रेफर किया गया।जांच के पश्चात स्वास्थ्य संबंधित परामर्श भी दिए जा रहे हैं। देवगढ़ विद्यालय के कुल 38 छात्र-छात्राओं की जांच की गई।जिसमें कुल 17 बच्चों को इलाज के लिए आगे रेफर किया गया।जांच के पश्चात बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया। और किसी ना किसी बीमारी से ग्रस्त बच्चों का हेल्थ कार्ड भी बनाया गया।पूछे जाने पर डॉक्टर भास्कर ने कहा कि स्कूल परिसर में जाकर बच्चों का उचित जांच की जा रही है ।और फिर बच्चों को सीएचसी रेफर किया जा रहा है। जहां उसका उचित इलाज इलाज किया जाएगा।बच्चे कभी भी जाकर के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कागांव में इलाज करवा सकते हैं।अब तक मुख्य रूप से प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवगढ़, मध्य विद्यालय चपरी ,उच्च विद्यालय शिवाडिह, मध्य विद्यालय सिंदुवारी, मध्य विद्यालय मंझली डाढ़ी ,फटरिया पानी, इस्को ,जरजरा सहित दर्जनों विद्यालय के छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया गया है।जांच टीम में मुख्य रूप से डॉक्टर इंद्रदेव प्रसाद, डॉक्टर भास्कर, शिक्षक उमेश कुमार महतो, मोहम्मद शमशेर, कर्पूरी ठाकुर , अरविंद कुमार सिंह, सुधीर मिंज , सुधु गंझू , विनेश्वर प्रसाद विनायक उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
