• Mon. Mar 2nd, 2026

राशिफल: आज दिन भर रेवती नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा, ऐसे में आज का दिन वृष राशि वालों को कार्य में सफलता प्रदान करेगाजानिए आज का राशिफल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 27, 2023

चंद्रमा का संचार आज मीन उपरांत मेष राशि में होगा। ऐसे में आज शाम राहु और चंद्रमा के संयोग से ग्रहण योग बनेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज दिन भर रेवती नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा। ऐसे में आज का दिन वृष राशि वालों को कार्य में सफलता प्रदान करेगा। जबकि वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलेगा। जानिए आपके लिए आज सितारे क्या कहते हैं, कैसा बीतेगा आपका दिन।

मेष राशि: स्वास्थ्य मजबूत बना रहेगा

मेष राशि वालों को आज भाग्य के कारण बहुत अच्छे परिणाम मिलेंगे। कामकाज के सिलसिले में कहीं बाहर यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की मेहनत ऑफिस में रंग लाएगी और शुभ समाचार भी प्राप्त होंगे। काफी दिनों बाद स्वास्थ्य मजबूत बना रहेगा। दांपत्य जीवन में किसी सदस्य को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। लव लाइफ वालों का दिन सामान्य रहेगा और पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ाने का मौका मिलेगा।

आज भाग्य 95% आपके पक्ष में रहेगा। पूरे परिवार के साथ लक्ष्मी नारायण की पूजा करें।

वृषभ राशि: चिंताओं से मुक्ति मिलेगी

वृषभ राशि वालों की ग्रहों की चाल बताती है कि आज आपको चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। कंफर्ट जोन से बाहर आएंगे, तभी आपके काम बनेंगे, अन्यथा तनाव से सेहत बिगड़ सकती है। भाग्य का साथ मिलने से कम मेहनत में भी काम बनेंगे। साथ ही काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। शादीशुदा लोगों का जीवन अच्छा रहेगा और लव लाइफ वाले पार्टनर के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी के साथ तुलसी की पूजा भी करें।

मिथुन राशि: अटका पैसा आएगा

मिथुन राशि वाले आज इस बात का ध्यान रखेंगे कि वैवाहिक जीवन में सुख कैसे बढ़ाएं और जीवनसाथी को खुश रखें। पूजा-पाठ में मन लगाएंगे और धार्मिक कार्यों में सहयोग करेंगे। लव लाइफ वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कहीं से अटका पैसा आएगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। निवेश से अच्छा लाभ मिलने के योग बनेंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। लक्ष्मी नारायण को केसर युक्त खीर का भोग लगाएं।

कर्क राशि: दिन रोमांटिक रहेगा

कर्क राशि वालों की ग्रहों की स्थिति बता रही है कि किसी काम को लेकर आपकी चिंताएं और आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र और परिवार में बैलेंस बनाने की कोशिश करें। अगर आप मानसिक रूप से मजबूत रहने की कोशिश करेंगे तो बड़ा फायदा होगा। गृहस्थ सुख का आनंद उठाएंगे और लव लाइफ वालों के लिए आज का दिन रोमांटिक रहेगा। सेहत में थोड़ा उतार-चढ़ाव रहेगा। आपको आज कोई शानदार तोहफा मिल सकता है।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।

सिंह राशि: अच्छे पलों का आनंद उठाएंगे

सिंह राशि वाले विद्यार्थियों का मन आज पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। कुछ बारीकियां मिलेंगी, जो बहुत काम आएंगी। लव लाइफ वाले आज एक दूसरे के साथ अच्छे पलों का आनंद उठाएंगे। वहीं शादीशुदा लोगों के घरेलू जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के गुस्से का शिकार हो सकते हैं। काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे। आपके स्वास्थ्य में सुधार आएगा और भाग्य का साथ मिलेगा।

आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कन्या राशि: भविष्य के लिए योजनाएं बनाएंगे

कन्या राशि वाले आज परिवार पर पूरा ध्यान देंगे। अपने दिल की बात अपनी मां से कह देंगे। किसी बात को लेकर आप अपने पिता से नाराज हो सकते हैं लेकिन इससे बचने की कोशिश करें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज ट्रांसफर के चांस बन सकते हैं। गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा। लव लाइफ वालों को सुख की प्राप्ति होगी और पार्टनर के साथ भविष्य के लिए कुछ योजनाएं बनाएंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अपनों के साथ सैर सपाटे पर जा सकते हैं।

आज भाग्य 78% आपके पक्ष में रहेगा। कमलगट्टे की माला से माता लक्ष्मी का जप करें।

तुला राशि: खान-पान पर ध्यान दें

तुला राशि वाले आज अपने दोस्तों और परिवार के छोटे सदस्यों के साथ अच्छा समय बीतेगा। बहुत सी ऐसी बातें होंगी, जिससे मन हल्का रहेगा और मानसिक तनाव नहीं रहेगा। सेहत भी अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के बर्ताव से गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानी हो सकती है। लव लाइफ वालों का दिन आज कमजोर रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, इसलिए सावधान रहें और खान-पान पर ध्यान दें।

आज भाग्य 70% आपके पक्ष में रहेगा। घर के मुख्य द्वार पर गुलाल लगाकर दो घी के दीपक जलाएं।

वृश्चिक राशि: आर्थिक स्थिति मजबूत होगी

वृश्चिक राशि वाले आज अपने परिवार की जरूरतों पर ध्यान देंगे। घर में कई बातों पर चर्चा हो सकती है। निवेश और अटका धन मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांस भी भरपूर रहेगा। लव लाइफ वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। बातचीत के दौरान अपने शब्दों का ध्यान रखें, मित्रों से विवाद होने की आशंका बन रही है। काम के सिलसिले में अधिकारियों से कुछ परेशानी हो सकती है।

आज भाग्य 62% आपके पक्ष में रहेगा। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

धनु राशि: मेहनत का अच्छा फल मिलेगा

धनु राशि वाले आज अपने बारे में सोचेंगे और कुछ खरीदारी भी करेंगे। इसके अलावा आप ध्यान और प्राणायाम में समय बिताएंगे। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा। अटका पैसा आएगा और आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। अपने प्रफेशनल और पर्सनल लाइफ पर समान रूप से ध्यान देंगे।

आज भाग्य 93% आपके पक्ष में रहेगा। ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः: मंत्र का जप करें।

मकर राशि: जरूरी कार्यों को पूरा करेंगे

मकर राशि वाले अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और चिंताओं से दूर रहने की कोशिश करें। बढ़ता हुआ खर्च आपकी चिंता बढ़ा सकता है। काम के सिलसिले में अधिक मेहनत करेंगे तो आपको सफलता मिलेगी। लव लाइफ वालों के लिए दिन प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। शादीशुदा जातकों के गृहस्थ जीवन में खुशियां रहेंगी और जीवनसाथी आपका दिल जीतने की कोशिश करेगा। भाइयों के साथ मिलकर घर के जरूरी कार्यों को पूरा करेंगे और पिता का भी सहयोग मिलेगा।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। सफेद वस्त्र पहनकर माता लक्ष्मी की पूजा करें।

कुंभ राशि: धन आगमन के योग बनेंगे

कुंभ राशि वालों की आय में आज अच्छी वृद्धि होगी। कहीं से धन का आगमन के योग बन रहे हैं, जिससे प्रसन्न रहेंगे। सरकारी कार्यों को बन जाने से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों को आज अच्छा गृहस्थ सुख मिलेगा। लव लाइफ वालों का दिन बढ़िया रहने वाला है, पार्टनर की किसी बात के लिए राजी होगा, जिससे प्रसन्न रहेंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा और सब मिलजुल कर रहेंगे। आज अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि मौसम में बदलाव से आप बीमार पड़ सकते हैं।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी को कौड़ी, मखाना, शंख, बताशा आदि अर्पित करें।

मीन राशि: अच्छे परिणाम मिलेंगे

मीन राशि वाले आज पूरे दिन अपने काम पर ध्यान दे पाएंगे, जिससे अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक सदस्यों का सहयोग मिलेगा, जिससे काफी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य सुख का आनंद लेंगे। परिवार के सदस्यों, दोस्तों और पड़ोसियों के साथ किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत करने का मौका मिलेगा। लव लाइफ वालों का दिन अच्छा रहेगा और पार्टनर अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं, जिससे अपार खुशी मिलेगी।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी 11 कौड़ियां अर्पित करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *