• Fri. Mar 6th, 2026

रामलला के आगमन और अपने जन्मदिन की खुशी में भाजयुमो महामंत्री राज करण पांडेय ने लगाया रक्तदान शिविर, 22 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 23, 2024

 

 

हजारीबाग जिला भाजयुमो महामंत्री राज करण पांडेय ने मंगलवार को अपने जन्मदिन और अयोध्या में रामलला के आगमन की खुशी में हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल और विलंटरी ब्लड डोनर्स संघ के सहयोग से एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन मार्खम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स परिसर में किया। कड़ाके की ठंड के वाबजूद भाजयुमो नेता राज करण पांडेय के आवाह्न पर कुल 22 यूनिट रक्त का संग्रहण इस शिविर के माध्यम से हुआ। यह रक्तदान शिविर का आयोजन ऐसे समय में हुआ जब ब्लड बैंक में रक्त का घोर अभाव था और जरूरतमंद मरीज ब्लड के बेहद परेशान थे। इस शिविर से अधिग्रहित रक्त से ब्लड बैंक में जरूरतमंदों के लिए विभिन्न ग्रुप के रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। रक्तदान करने वालों में भाजपा महिला मोर्चा की हजारीबाग जिला अध्यक्ष रेणुका कुमारी, भाजपा के युवा नेता मुकेश कुमार सोनी, नारायण साहू, शशि कुमार पांडेय, सुमित कुमार राणा, प्रिंस कुमार राय, राकेश गुप्ता, अंकित कुमार, अभिषेक कुमार सिंह, विक्रम कुमार, सत्येंद्र कुमार, प्रकाश कुमार रजक, नकुल कुमार यादव, पवन कुमार कुशवाहा, राहुल कुमार, बबलू कुमार, रेणु प्रसाद, निर्मल कुमार,अभिनव कुमार सिंह, उज्जवल कुमार, अनिल कुमार, अंकित कुमार यादव शामिल हैं। रक्तदान शिविर के दौरान भाजयुमो नेता राज करण पांडेय की ओर से आगंतुक अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर और अंग- वस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया गया। सभी रक्तादाओं के लिए फलाहार और अल्पाहार की समुचित व्यवस्था की गई। शिविर में हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल ब्लड बैंक की ओर से टेक्नीशियन मुरली प्रजापति, पूनम कुजूर, सनी, देव कुमार राज, शशि कुमार और बबलू कुमार ने अहम भूमिका निभाई तो वोलंटरी ब्लड डोनर्स संघ के अध्यक्ष निर्मल जैन ने रक्तदान के फायदे के वाबत रक्तदाताओं को विस्तार से जानकारी दी। निर्मल जैन ने इस रक्तदान शिविर के आयोजन के लिए अपने संस्था की ओर से राज करण पांडेय को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया ।

उक्त रक्तदान शिविर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, सरिया बीडीओ पप्पू रजक, भाजपा नेता अनिल मिश्रा, वोलंटरी ब्लड डोनर्स संघ के अध्यक्ष निर्मल जैन,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रेणुका कुमारी, जयनारायण मेहता, विधायक प्रतिनिधि ज्योत्सना देवी, बीजेपी नगर मंडल अध्यक्ष बबन गुप्ता, मोहन यादव, सुमन राय, मुकेश कुमार सोनी, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने फीता काटकर और रक्तदाताओं का हौसला अफजाई कर किया। मौके पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा की बदलते दौर में आजकल जहां लोग अपनी खुशियों का इजहार के लिए बेवजह के आयोजनों के नाम पर हजारों लाखों लुटा देते हैं ऐसे में हजारीबाग के एक युवा राज करण पांडेय ने अपने जन्मदिन के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन कर समाज के अन्य युवाओं के लिए मिसाल पेश किया। विधायक मनीष जायसवाल ने राज करण पांडेय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ ही जांबाज रक्तवीर रक्तदाताओं के हौसले को भी सलाम किया। विधायक मनीष जायसवाल ने यह भी कहा कि जरूरतमंद मरीजों की जिंदगी बचाने के लिए ऐसे शिविर संजीवनी का कार्य करते हैं और समाज के अन्य सक्षम लोगों को भी जरूरतमंदों के मदद के लिए रक्तदान हेतु आगे आने की जरूरत है। भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता और अनिल कुमार मिश्रा ने भी राज करण पांडेय के इस नेक और पवित्र मानवीय पहल की प्रशंसा की। राज करण पांडेय ने बताया की 22 जनवरी को 500 वर्षों के बाद हम सनातनियों के आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम अपने दरबार में पधारे हैं। ऐसे में रामलला के आगमन के दूसरे ही दिन हमारा जन्मदिन है और इसे यादगार बनाने के लिए हमने परोपकार और मानवता का संदेश देने का एक प्रयास किया जिसे 22 रक्तदाताओं ने मिलकर सफल बनाया।

उक्त अवसर पर विशेषरूप से लक्ष्मण पांडेय, मिथलेश पांडेय, राज प्रकाश, रंजित मेहता, राम प्रकाश दांगी, रवि पांडेय, चंदन भट्ट, सुनील यादव, बबलू साव, अमित यादव, कृतन, मनोज पांडेय, शुभम तिवारी, मुकेश कुमार सोनी, रंजित पांडेय, शैलेश चंद्रवंशी, मेहुल खंडेलवाल, राज मल्होत्रा, सागर कुमार, अनुज कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *