
चौपारण, हजारीबाग :

भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर प्रखण्ड के सभी 269 गांव राममय रहा। मंदिरों में पूजा पाठ के साथ साथ दो सौ गांवों में भब्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान जय श्री राम, जय हनुमान का उद्घोष होता रहा।पुरा इलाका भगवा झंडा से पटा रहा। सबसे प्रमुख आयोजन चौपारण बाजार में किया गया। चतरा रोड स्थित भंडार बजरंग बली मंदिर में विशेष पूजा अनुष्ठान हुआ। इसमें पूर्व विधायक मनोज यादव, मुखिया प्रतिनिधि बिनोद सिंह, पंसस प्रतिनिधि मोहन दास, सतेंद्र सिंह, सियाराम सिंह समेत बडी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूजा के बाद सभी श्रद्धालु झांकी में शामिल हुए। इसके बाद देवी मंडप चतरा मोड , बजरंग टोला, ब्लाक मोड दुर्गा मंडप, ठाकुरबाड़ी, लोहान पट्टी बजरंग बली मंदिर, जैन मंदिर में उमड़े लोगों के साथ झांकी भव्य होता चला गया। बाजार से पांच हजार से अधिक लोग इसमें शामिल हुए। झांकी में भगवान राम, सीता लक्षमण का जीवंत चित्रण किया गया। झांकी में वाहन पर राममंदिर तथा भगवान राम के साथ प्रधानमंत्री मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी का कट आउट लगाया गया था। झांकी लगभग पांच किमी तक परिभ्रमण करता हुआ दुर्गा मंडप पहुंचा जहां युवकों की टीम रिशु बर्णवाल, रोहित जैन, श्रवण केशरी, सोनु बर्णवाल समेत दो दर्जन युवकों के टीम ने पांच हजार से अधिक श्रद्धालुओं को महा प्रसाद का वितरण किया।
शोभायात्रा में 6 से 7 हजार राम भक्तों की भीड़ रही। शोभायात्रा चतरा मोड़ से होते हुए चैथी मोड़ तक गई। इस दौरान अधिकांश रामभक्त भगवा धोती कुर्ता और महिलाएं भगवा वस्त्र में रंगे दिखे। वहीं ब्यवसायी एकता मचं के सदस्यों के द्वारा श्रीराम और हनुमान जी के साथ सेल्फी पॉइंट भी बनाई गई थी। पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव दिनभर पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर श्री राम भक्तों का उत्साह बढ़ाते दिखे। दैहर के पौराणिक महत्व के कमला माता मंदिर, बिगहा के हनुमान मंदिर, रामपुर के एतिहासिक मंडप, बसरिया, पांडेय बारा, सिंघरांवा, जगदीश पूर, पडरिया, भगहर, गोविन्द पूर, सेलहारा, यवनपूर के शनि मंदिर, दादपुर के अमरौल मंदिर, दादपुर, चोरदाहा सहित सभी पंचायतों के 269 गांवों में दिन में झांकी तथा रात में दीप जलाये गये। सभी पंचायतों में श्रद्धालु तथा पंचायत प्रतिनिधियों, विशिष्ट जनों के साथ हजारों लोगों ने दिल खोल कर हिस्सा लिया। युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
