• Sun. Mar 8th, 2026

रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रखंड विकाश पदाधिकारी ने किया गरीबों के बीच कंबल का वितरण।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 20, 2023

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ठंड को देखते हुए ग्राम पंचायत औरे में गरीबों, दिव्यांगों एवं असहाय लोगों के बीच प्रखंड विकास पदाधिकारी गौतम कुमार सिन्हा ने सामाजिक सुरक्षा के तहत कंबल का वितरण किया। इस दौरान वीडियो में कहा कि दिन में भी आकाश में बादल छाए रहने से एवं पछुआ हवा के प्रकोप से ठंड बढ़ गई है। जिसे देखते हुए गरीब, दिव्यांग एवं असहाय लोगों को सर्दी से बचाव को लेकर जिलाधिकारी अमरेंद्र कुमार के निर्देश पर पंचायत बार कंबल का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान औरे पंचायत में आठ कंबल का वितरण किया गया और सभी पंचायत में भी जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जाना है। इस दौरान मौके पर प्रखंड स्तरीय सभी कर्मचारी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *