• Mon. Apr 6th, 2026

राज्य सभा में राजग प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और मनन मिश्रा बिहार से निर्विरोध चुने गए

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 28, 2024
crescent ad

 

 

बिहार प्रतिनिधि

पटना। बिहार से राज्यसभा की रिक्त दो सीटों पर उपचुनाव में राजग प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा और मनन कुमार मिश्र निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। इन दोनों के अतिरिक्त कोई तीसरा अभ्यर्थी नहीं होने के कारण मतदान की नौबत ही नहीं बनी।

 

नाम वापसी के आखिरी दिन मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के खाते में दोनों सीटें पक्की हो गईं। इनमें से एक सीट राजद की मीसा भारती के त्यागपत्र के कारण रिक्त हुई थी। वे लोकसभा की सदस्य चुनी जा चुकी हैं।

 

भाजपा के विवेक ठाकुर के लोकसभा सदस्य चुने जाने के कारण दूसरी सीट पर उप चुनाव हुआ। इस तरह उच्च सदन में राजग ने राजद से एक सीट झटक ली है। राज्यसभा में राजद के सदस्यों की संख्या अब मात्र तीन रह गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *