• Sun. Mar 8th, 2026

राज्य में सरकार के संरक्षण में कोयला, बालू, पत्थर सहित अन्य खनिज पदार्थो की लूट मची है–रविंद्र

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 9, 2022

बेरमो : झारखंड राज्य में सरकार के संरक्षण में कोयला, बालू, पत्थर सहित अन्य खनिज पदार्थो की लूट मची है। ये बाते ने 16 वी लोकसभा सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने बोकारो जिले के बेरमो प्रखंड कार्यालय के समीप भाजपा के द्वारा हेमंत हटाओ – झारखंड बचाओ ,सरकार के भष्टाचार तुष्टीकरण और वादा खिलाफी नीति के विरूद्ध विशाल जन प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कही।

भाजपा की सरकार बनते ही राज्य के दलाल, भ्रष्टाचारी और जमीन लुटरे नहीं बख्शे जाएंगे। श्री पांडेय ने कहा कि निर्माण कार्य के लिए नहीं मिल रहा है बालू। कहा कि राज्य का बालू, कोयला, पत्थर अवैध खनन करके बाहर के राज्यो में भेजा जा रहा है। यहां के स्थानीय गरीब निवासियों को प्रधानमंत्री आवास बनाने तक के लिए भी बालू नहीं मिल रहा है। अगर वे ट्रैक्टर से बालू लाते भी हैं तो पुलिस उन्हें पकड़ रही है। अब हमें बालू के लिए पैसा लेकर थाने जाना होगा और बालू की खरीदारी करनी होगी।

खतियानी जमीन भी राज्य में लूटी जा रही है
उन्होंने कहा कि अब तो यह भी देखने को मिल रहा है कि खातियानी जमीन को भी ये दलाल और बिचौलिये लूट रहे हैं और सरकारी अधिकारियों के मिली-भगत से अपने नाम पर गलत तरीके से दाखिल खारिज करवा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही ये लुटरे, जमीन दलाल के साथ साथ पुलिस वालों को भी अंजाम भुगतना पड़ेगा।
भाजपा के आंदोलन से भयभीत है राज्य सरकार भाजपा ने राज्य की हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ जो आंदोलन चला रही है, उससे वर्तमान सरकार पूरी तरह से भयभीत है। राज्य के मुख्यमंत्री, मंत्री और अन्य नेता बौखलाहट में अनाप-शनाप बक रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की आंदोलन की शुरुआत होने से ही सरकार इतनी बौखला गयी है कि सरकार में बैठे लोग भाजपा के कार्यकर्ताओं को धमका रहे हैं। इसलिए मैंने कहा कि कार्यक्रम ब्लॉक या थाना के समीप ही करो ताकि इनलोगों को कार्यकर्ताओं की फोटो लेने और पहचान करने में परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि सरकार जो कर सकती है वह करे भाजपा के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। पार्टी का यह चरणबद्ध आंदोलन चलता रहेगा जब तक भ्रष्टाचारियों को जेल नही भेज देती है और हेमंत सोरेन सरकार को हटा नहीं देती है। कहा कि फुसरो नगर परिषद के विकास कार्यों में लूट मची है, इसकी जांच होनी चाहिए। कहा कि राज्य में आयकर विभाग द्वारा लगातार दो दिन दो विधायक और कोयला व्यापारी के यहां छापेमारी की गई। कार्यक्रम को पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, जिला अध्यक्ष भरत यादव, पूर्व 20 सूत्री जिला अध्यक्ष लक्ष्मण नायक, जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष गिरिजा देवी, उपाध्यक्ष अर्चना सिंह ,कार्यक्रम प्रभारी रोहित लाल सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवी दास,विनय सिंह, जगरनाथ राम, विनोद कुमार ,ओमप्रकाश सिंह, मनोज ठाकुर आदि ने संबोधित किया। घारना प्रदर्शन के पश्चात वीडिओ को मांग पत्र सौंपा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फुसरो मंडल अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय और संचालन बेरमो प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद ने किया। मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, महामंत्री दिनेश सिंह, श्रीकांत यादव, बिणा देवी, शिवलाल रवि, सूरजमल नायक, कमलेश महतो, भैरव महतो, ईश्वर प्रजापति, अशोक मिश्रा, संजय सिंह ,मनोज तिवारी, रमेश स्वर्णकार, नवल किशोर सिंह, दिनेश यादव, सुखदेव तुरी,मदन खुराना, प्राण गिरी, शनि सिंह, पुष्पा देवी, चदन राम, लालमोहन महतो,टीना सिंह, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *