
जयपुर – राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक बार फिर से सियासी बवाल को हवा दी है. उन्होंने पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट को एक बार नहीं 6 बार ‘गद्दार’ बताया. दरअसल, पायटल गुट लगातार उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहा है. उनकी मांग को सीएम गहलोत ने स्पष्ट नकार दिया. उन्होंने कहा कि एक गद्दार कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सकता.

एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान कभी सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बना सकता. जिस व्यक्ति के पास दस विधायकों का साथ नहीं, जिसने पार्टी के खिलाफ विद्रोह किया हो, वह सीएम नहीं बन सकता. साल 2020 के सचिन पायलट के विद्रोह को लेकर गहलोत ने कहा कि उस विद्रोह के लिए बीजेपी ने फंड दिया था. उन्होंने कहा कि भारत में पहली बार किसी पार्टी के अध्यक्ष ने अपनी ही पार्टी को नीचा दिखाने की कोशिश की. इसके पीछे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की ताकत थी और इसमें गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल थे.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
