• Sun. Mar 15th, 2026

राजपुरा में मृत मवेशी के मुआवजे को लेकर प्रबंधक से वार्ता।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 13, 2023

 

निरसा।ईसीएल मुग्मा एरिया के राजपुरा कोलियरी में मंगलवार की रात सावल मशीन से दबकर एक मवेशी के मर जाने के बाद मवेशी मालिक मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कोलियरी प्रबंधक से मुआवजे की मांग को लेकर वार्ता की गई। वार्ता में मवेशी मालिक ने आवेदन लिखकर सावल मशीन से मवेशी के मर जाने पर मुआवजे की मांग की। जिस पर प्रबंधक सतीश गोविंदवार एवं उत्खनन पदाधिकारी मिहिर चौधरी ने कहा कि ईसीएल के नियमानुसार जो मुआवजा बनता है वह मवेशी मालिक को दिया जाएगा। आपसी सहमति के बाद वार्ता समाप्त हो गया। वही प्रबंधक ने मवेशी मालिकों से अपील किया कि अपने मवेशी को सुरक्षित रखें तथा कोलियरी परिसर में उन्हें आने से रोके ताकि इस तरह की घटना कि पूर्णावृत्ति ना हो। वार्ता में मुखिया काकुली मुखर्जी, भाजपा एग्यारकुंड मंडल अध्यक्ष रंजीत मोदी, ईसीएल मुगमा एरिया सांसद प्रतिनिधि डीएन पाठक, उज्ज्वल घोष, बाबन गोप सहित अन्य मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *