
राजनगर : प्रथम राज्य स्तरीय लेजर रन चैंपियनशिप का आयोजन सोमवार को धनबाद में संपन्न हुआ , जिसमें सरायकेला खरसावां की शोभा महतो ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। तेज रफ्तार और सटीक निशाने के साथ प्रदर्शन करने वाली शोभा महतो निर्णायक दौर में बेहतरीन कौशल दिखाया और निर्णायकों का मन जीत लिया। इस उपलब्धि के साथ उन्हें आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला। जिला मॉडर्न पेंटाथाॅलन संघ सरायकेला खरसावां के सचिव सिकंदर महतो ने बताया की शोभा महतो अक्टूबर माह में दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी भाग लेगी। पहला कार्यक्रम एशियन चैम्पियनशिप है जो अक्टूबर में प्रथम सप्ताह में दुबई में आयोजित होगा। जबकि अक्टूबर के अंत में उन्हें विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का आमंत्रण मिला है। उन्होंने कहा कि संघ ने अभी से संभावित खर्चों और मात्रात्मक व्यवस्थाओं के लिए तैयारी शुरू कर दी है। ताकि शोभा महतो को किसी भी प्रकार की आर्थिक या व्यवस्थागत कठिनाई न झेलनी पड़े।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
