

*धनबाद :* भाजपा एवं भाजयुमो ग्रामीण दस अगस्त को राजगंज से निरसा तक भव्य बाइक तिरंगा यात्रा निकालेगी। यह यात्रा टुंडी, सिंदरी एवं निरसा विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजरेगी। करीब दो हजार से अधिक बाइक से इस रैली भाजपा समर्थक शामिल होंगे। रैली के दौरान पूरा इलाका देशप्रेम में डूब जाएगा। हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत यह आयोजन होगा।
यह निर्णय बुधवार को
भारतीय जनता युवा मोर्चा ग्रामीण जिला की भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में लिया गया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ज्ञानरंजन सिन्हा ने कहा कि भाजयुमो पार्टी का रीढ़ है। युवाओं के कंधे पर संगठन की मजबूती की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सभी कार्यकर्ता हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता को लग जाएं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह ने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए वे हमेशा तैयार हैं। युवाओं के कंधे राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री रूपेश सिन्हा ने संगठनात्मक जानकारी ली।

उन्होंने संगठन की मजबूती को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बम्पी चक्रवर्ती ने किया जबकि संचालन जिला मंत्री मंटू मंडल ने किया। बैठक में सभी जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष सहित प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
