• Sun. Mar 15th, 2026

राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय बरकट्ठा में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 12, 2023

 

बरकट्ठा। बरकट्ठा में गुरुवार को विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय में किया गया।मुख्य अतिथि बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव ने विधिवत रूप से आधारशिला रखीं।इस मौके पर बरकट्ठा जिप सदस्य कुमकुम देवी, प्रखंड प्रमुख रेणू देवी, बीईईओ किशोर कुमार, प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार पांडेय, अभिकर्ता शिव कुमार प्रसाद उपस्थित थे। डीएमएफटी मद अंतगर्त दो करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से मेसर्स शिव कुमार प्रसाद कंस्ट्रक्शन के द्वारा निर्माण कार्य कराया जाएगा।जिसमें छह क्लास रूम, एक ड्राइंग रूम, फाइबर ब्लाॅक रोड़, मुख्य द्वार गेट एवं विद्यालय परिसर की चाहरदीवारी निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर महेंद्र प्रसाद,बेड़ोकला भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष वंशी यादव, त्रिवेणी यादव, भोला राम, मिथलेश भारती,उमेश कुमार, झखरू चौधरी, पवन कुमार, बलदेव यादव,विजय यादव, इन्द्रदेव यादव समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *