
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

धनबाद।राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद में सरस्वती पूजा धूमधाम से मनाई गई। प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने मांँ शारदे की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर पूजा के सभी विधि विधान संपन्न किए । पूजा के पश्चात भैया-बहनों ने सरस्वती वंदना व पुष्पार्चन की तत्पश्चात प्रसाद वितरण हुआ । इस मौके पर संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा के अलावा उप प्राचार्या उमा मिश्रा,उप प्राचार्य मनोज कुमार , 150 के लगभग शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं हजार की संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित थीं ।
विद्यालय के अनुष्ठान समिति के कृष्ण प्रसाद मिश्र, दुर्लभ चंद्र करमहे, स्वागत पाठक , कमल नयन ने विधि विधान से पूजा संपन्न कराया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
