

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी


धनबाद।राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर, अशोक नगर, धनसार, धनबाद के भैया ओम एवं अनमोल को राज्य सरकार द्वारा दस-दस हजार की राशि इंस्पायर अवार्ड के रूप में दी गई ।
इस योजना का उद्देश्य विज्ञान और सामाजिक अनुप्रयोगों में निहित दस लाख स्कूली बच्चों के बीच रचनात्मकता और नवाचार को प्रोत्साहित करना और उन्हें सम्मानित करना है।
इस मौके पर प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि बच्चों की सफलता में खुशी मिलती है । सफल बच्चों को देखकर दूसरे बच्चे भी आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं इंस्पायर अवार्ड प्राप्त कर्ता ओम कुमार कक्षा अष्टम और अनमोल कुमार कक्षा दसवीं को इस अवार्ड में दस-दस हजार की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई ।दरअसल भारत सरकार नवाचार पर आधारित कई योजनाएंँ बना रही है जिसके बारे में बच्चों को जानकारी दी जानी चाहिए।
विद्यालय की इस सफलता पर विद्यालय के संरक्षक शंकर दयाल बुधिया, अध्यक्ष विनोद कुमार तुलस्यान, उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार पटनिया, सचिव संजीव अग्रवाल,महासचिव दीपक रुईया, कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर अग्रवाल, प्राचार्य सुमन्त कुमार मिश्रा ,उप प्राचार्या उमा मिश्रा, उप प्राचार्य मनोज कुमार, प्रभारी प्रतिमा चौबे, कमलनयन, पार्थ सारथी सरकार ने बच्चों को बधाई दी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
