• Sun. Feb 15th, 2026

रांची में ट्रैफिक पुलिस को नहीं लगेगी गर्मी, हेलमेट में लगा AC…

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 31, 2024

 

रांची: झारखंड में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। सबसे गर्म पलामू और अन्य जिलों में लू से कई लोगों की मौत की भी खबर है। वहीं गर्मी की वजह से बीमार लोगों से अस्पताल भरे है। इस बीच रांची पुलिस ने चिलचिलाती धूप में तैनात अपने ट्रैफिक सिपाहियों को कुछ राहत देने का मन बनाया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। अब ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के लिए AC वाला हेलमेट मंगवाया गया है ताकि उन्हें गर्मी से कुछ राहत मिल सके। रांची के ट्रैफिक SP कैलाश करमाली ने बताया कि एक हेलमेट की कीमत करीब बीस हजार रुपये है। अगर हेलमेट का फीडबैक बढ़िया रहा तो सभी पुलिसकर्मियों को हेलमेट दिये जायेंगे। फिलहाल दो ही हेलमेट मंगाये गये हैं। वैसे ट्रैफिक विभाग की तरफ से ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को रोज ग्लूकोज और अन्य चीजे दी जा रही है। ताकि वे बीमार न पड़े।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *