• Tue. Mar 10th, 2026

रांची के लोग अब हजारीबाग और कोडरमा रेलवे से जा सकेंगे दक्षिण पूर्व रेलवे की तरफ से बरकाकाना-हजारीबाग-कोडरमा तक नयी ट्रैक बनायी गयी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 22, 2022

 

*रांची :* दक्षिण पूर्व रेलवे की तरफ से रांची से पटना रूट का नया ट्रैक बनाया है। अब रांची के रेल यात्रियों को हजारीबाग, उवकोडरमा जाने में सहुलियत होगी और कम समय लगेगा। नया रेलवे ट्रैक बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा तक बनाया गया है। इसके जरिये अब पटना जानेवाले रेल यात्रियों को दो घंटे कम समय लगेगा। रांची-पटना ट्रेन मुरी के बाद मुरी के बाद पश्चिम बंगाल के झालदा व कोटशिला से बोकारो, गोमो, कोडरमा होते हुए पटना जाती है। रांची से पटना के बीच चलनेवाली ट्रेनों को अब गोमो और झालदा होकर नयीं जाना पड़ेगा। बरकाकाना से अब हजारीबाग, कोडरमा होते हुए ट्रेनों का परिचालन होगा। रेलवे प्रशासन की तरफ से सिधवार-सांकी रेलखंड पर 27 किलोमीटर का नया ट्रैक बनाया गया है।

इसका सफलतापूर्वक परीक्षण भी पूरा कर लिया गया है। रेलखंड में 32 मोड़, पांच बड़े पुल और चार टनेल बनाया गया है. रांची रेल मंडल के उप मंडलीय रेल प्रबंधक के अनुसार रांची-मुरी-बरकाकाना मार्ग पर जो ट्रेनें चल रही हैं, उन्हें 118 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है।

नयी रांची-बरकाकाना रेल मार्ग की दूरी 75 किलोमीटर है। ट्रेनों का सफर 43 किलोमीटर अब कम हो जायेगा। नये रेल रूट पर टाटीसिलवे से बरकाकाना तक 64 किमी का सफर बेहद रोमांचक होगा। नयी रेल लाइन तीन सुरंगों से होकर गुजरेगी। टनल-1 की लंबाई 600 मीटर है। टनल-2 की लंबाई 1080 मीटर है। वहीं टनल-3 की लंबाई 600 मीटर है। सुरंगों से निकलने के बाद ट्रेन दो पहाड़ियों के बीच बनने वाले पुल से होकर गुजरेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *