
रांची के बरियातू थाना क्षेत्र की चिरौंदी बस्ती में एक युवक और एक युवती का शव पुलिस ने बरामद किया है,दोनों के शव एक कमरे में मिले है।

युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला।वहीं लड़की का शव कमरे में लगे एक बेड पर मिला।

कहा जा रहा है कि लड़की गुमला चैनपुर की रहने वाली है। रांची में एक भवन निर्माण कंपनी में काम कर रही थी। चिरौंदी के इस कमरे में वो पिछले चार महीन से किराए पे रह रही थी।
*लड़की गुमला की निवासी है*
मकान मालिक ने बताया कि लड़की ने चार महीने पहले ये कमरा किराये पर लिया था। लड़की का नाम अनु टोप्पो बताया जा रहा है,वहीं लड़के की पहचान अब तक नहीं हो पायी है। फिल्हाल पुलिस पुरे मामले की जांच पड़ताल में लगी है। अतिरिक्त जांच के लिए घटना स्थल पर एफएसएल टीम को बुला लिया गया है। पुलिस का मानना है मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हो सकता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
