• Thu. Feb 26th, 2026

राँची/आज बीएयू में आयोजित हुआ 43वां स्थापना दिवस, मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल थे उपस्थित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 26, 2023

 

रांची. बीएयू 26 जून को अपना 43 वां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया . विवि के कृषि संकाय परिसर स्थित आरएसी प्रेक्षागृह में दिन के 11.30 बजे से कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन थे.

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का विवि में यह पहला दौरा था. समारोह में राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी उपस्थित थे. इस कार्यक्रम में कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया एवम इस कृषि विश्वविधालय के उपलब्धियों की चर्चा की।

इस अवसर पर राज्य के महामहिम राज्यपाल एवम कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन ने इस विश्वविद्यालय के एकेडमिक व्यवस्था पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि. यह झारखंड के लिए एक महत्व पूर्ण संस्थान है।

आयोजन सचिव एवं डीएसडब्ल्यू डॉ बीके अग्रवाल ने बताया कि समारोह में पूरे राज्य से चिह्नित किसानों, सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों, एग्रीयूनी स्पोटर्स के सिल्वर मेडलिस्ट छात्र सतीश पाहन तथा निबंध प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थी एवं कर्मचारी को सम्मानित किया गया.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *