• Tue. Jul 14th, 2026

रथ पूजा को लेकर चक्रधरपुर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Jul 14, 2026
crescent ad

 

 

चक्रधरपुर: रथ पूजा के शांतिपूर्ण एवं सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को चक्रधरपुर थाना सभागार में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने की।

 

बैठक में पूजा समिति के सदस्यों, शांति समिति के सदस्य, वार्ड पार्षदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। इस दौरान रथ पूजा के आयोजन, विधि-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

थाना प्रभारी अवधेश कुमार ने उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। प्रशासन द्वारा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

 

बैठक में विशेष रूप से श्रद्धालुओं से अपील की गई कि रथ खींचने के दौरान छोटे बच्चों को रथ के पहियों के समीप न रखें तथा उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका न रहे। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई।

 

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे और रथ पूजा को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। अंत में सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण वातावरण में रथ पूजा मनाने का संकल्प लिया।

 

बैठक में सीआई विनोद कुमार, सिटी मैनेजर राहुल अभिषेक, सपन मिस्त्री, संजय पासवान, दीपक गुप्ता, अनवर खान, विजय सुंबरुई, आलोक बोस, अनिल, पोरेश मंडल, दीपक सिंह, श्रीकांत मजूमदार, विनय वर्मन, प्रदीप दास, संजय पाल, राजेश रवानी तथा मुमताज अंसारी उर्फ कलकतिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *