• Fri. Mar 13th, 2026

युवाओं की टोली ने घूम घूम कर रंगों का उठाया आनंद,कहा बुरा ना मानो होली है।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 28, 2024

 

 

जमुई झाझा-: गांव की गलियारों से लेकर नगर के चौक चैराहों पर युवा,बच्चों की टोली ने रंगो का पर्व होली जमकर खेली। सुबह से ही बच्चें हाथों मे पिचकारी,रंग लेकर एक दूसरे पर रंगो का बरसता करते हुए होली के जश्न में डुबे रहे। तो युवाओं की भी टोली भी घूम घूम कर रंगों का आनंद उठाते रहे। होली पर्व पर पूरे प्रखंड क्षेत्र में लोग रंगो से एक दूसरे को रंगते हुए बूरा न मानो होली है कहते रहे। वही दूसरी ओर लोकसभा चुनाव को लेकर लगे आचार संहिता का भी लोगों ने पालन करते हुए ढोल नगाड़े और घरों के पास छोटे म्यूजिक सीस्टम लगाकर होली के गीतों पर झूमतें रहे। वही देर दोपहर तक रंगो के बौछार के बाद लोगों ने शाम में अबीर गुलाल के साथ होली पर्व की खुशी मनाई। छोटे लोगों ने बड़े लोगों को चरण स्पर्श कर उनसे आर्शीवाद किया तो हमउम्र के लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली पर्व की खुशी जाहिर किया। दूसरी ओर होली पर्व और आचार संहिता के नियमों में किसी भी प्रकार की कोई खलल न हो इसको लेकर पुलिस पदाधिकारी प्रखंड क्षेत्र में गश्ती करते दिखाई दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *