• Fri. Apr 3rd, 2026

युवक ने पहले एक युवती से प्रेम कर बनाया शारीरिक संबंध,गर्भवती होने पर किया शादी से इनकार,गया जेल जेल से लौट कर किया फिर शादी*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 27, 2022
crescent ad

*युवक ने पहले एक युवती से प्रेम कर बनाया शारीरिक संबंध,गर्भवती होने पर किया शादी से इनकार,गया जेल जेल से लौट कर किया फिर शादी*

*पटना :* शेखपुरा में प्रेम प्रसंग का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। पूरा मामला शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र का है। यहां पहले तो एक युवक ने लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसाया और जब वह गर्भवती हो गई तो उसे छोड़ दिया।युवती प्रेमी के इस धोखेबाजी से काफी आहत हुई और उसे सबक सीखाने का मन बना लिया। प्यार में धोखा खाई लड़की ने प्रेमी की शिकायत पुलिस से की। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

युवक जेल से बाहर आया तो उसे पता चला कि वह पिता बन चुका है। समाज और रिश्तेदारों के दबाव में अंततः युवक को उस लड़की से शादी करनी पड़ी जिसे उसने गर्भवती होने के बाद छोड़ दिया था। दरअसल, अरियरी के सहनौरा गांव निवासी 20 साल की लड़की को को उसकी चचेरी बहन के देवर जितेंद्र कुमार ने प्यार के जाल में फंसाया था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी तो दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बनने लगे।

इसी बीच लड़की लड़की गर्भवती हो गई। उसने इस बात की जानकारी अपने प्रेमी जितेंद्र को दी। इस बात की जानकारी मिलते ही जितेंद्र लड़की से पीछा छुड़ाने की कोशिश करने लगा। लड़की ने जब उसपर शादी का दबाव बनाया तो वह शादी से मुकर गया और लड़की से मिलना जुलना तो दूर बात करना भी बंद कर दिया।

प्रेमी की इस धोखेबाजी से नाराज लड़की ने पुलिस से इसकी शिकायत की। लड़की की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बीच लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया और जैसे ही प्रेमी जेल से छूटकर वापस लौटा समाज के दबाव में उसे लड़की से शादी करनी पड़ी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *