• Sun. Feb 15th, 2026

युवक करता था एक लड़की से प्रेम,जब लड़की के बाप पता चला तो,लड़का को अपने बेटी के सामने मारा थप्पर,अपमानित लड़के ने कर ली खुदकाशी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 31, 2024

वाकई समाज में इस तरह की घटना दुख देती है। प्रेम करने का अधिकार हर किसी को है। किसी का बेटा किसी की बेटी से प्रेम करे, तो इसे गलत कहना सही नहीं। एक पिता ने अपनी बेटी के सामने उसके प्रेमी को थप्पड़ जड़ दिया तो लड़के ने बेहद अपमानित महसूस करते हुए यहां तक कदम उठा लिया कि उसने आत्महत्या कर ली। यह घटना पश्चिम बंगाल की सिलीगुड़ी से सामने आई है।

पिता ने प्रेमिका के सामने प्रेमी को अपमानित किया

बताया जाता है कि सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के प्रधाननगर थाना क्षेत्र के देबीडांगा में प्रेमिका के सामने पिता ने प्रेमी को अपमानित किया। परिणाम यह निकला कि प्रेमी ने फांसी लगा कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। अब घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में उत्तेजना फैल गई और लोगों ने प्रेमिका और उसके पिता को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर पूरा हो हंगामा किया।

पुलिस पर भी उग्र हो गई

घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमिका और उसके पिता को वैन में बैठा लिया। गुस्साए लोगों ने वैन प पथराव किया, जिससे खिड़की की कांच टूट गई। भीड़ के इस हमले में कांच टूटने से कई पुलिस कर्मी घायल भी हो गए। पुलिस भीड़ को उग्र होते देख मौके पर रैफ और अधिक मात्रा में पुलिस बल की तैनाती कर मामले को शांत किया।

फंदे से लटकता शव बरामद

मिली जानकारी के बुधवार की सुबह देवीडांगा बाप्पा बर्मन का उसके कमरे से फंदे से लटकता शव बरामद किया गया था। बताया जा रहा है कि बाप्पा बर्मन का इसी क्षेत्र के रहने वाले माटीगाड़ा पंचायत समिति के सदस्य हरि शर्मा की बेटी नेहा शर्मा के साथ प्रेम संबध था और दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन कुछ समय बाद किसी बात को लेकर दोनों अलग हो गए। इसके कुछ दिन बाद फिर से दोनों एक साथ आ गए थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि मंगलवार को बाप्पा और नेहा की मुलाकात मिलन मोड़ पर हुई थी। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ और गुस्साए बप्पा ने नेहा को थप्पर जड़ दिया। दोनों के बीच झगड़ा के बाद मंगलवार की शाम को देवीडांगा मैदान में नेहा और उसके पिता हरि शर्मा ने लोगों के सामने बाप्पा बर्मन की पिटाई कर दी।

अपमान को बाप्पा सहन नहीं कर पाया

कहा जा रहा है कि प्रेमिका के सामने हुए अपने अपमान को बाप्पा सहन नहीं कर पाया और रात को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इधर, घटना के बाद मृतक के परिवार वालों ने हरि शर्मा और उसकी बेटी को गिरफ्तार करने की मांग में जमकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इसके चलते इलाके के लोग जुट गए और काफी तनाव हो गया। तनाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने हरि शर्मा और उसके परिवार को पुलिस वैन में बिठा लिया, लेकिन गुस्साए लोग पुलिस की वैन में पत्थरबाजी करने लगे। जिसमें पुलिस वैन का कांच टूट गया और इस हमले में पुलिसकर्मी को चोटें भी आई। इसके बाद पुलिस और रैफ ने करवाई करते हुए कड़ी मशक्कत के बाद परिस्थिति को काबू किया। फिलहाल पुलिस ने मृतक बाप्पा के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है।

हरि शर्मा ने इन आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया

इस मामले को लेकर मृतक के पिता ने कहा कि हरि शर्मा और उसकी बेटी ने लोगों के सामने उनके बेटे बाप्पा का अपमान किया। जिसके कारण बेटे ने आत्महत्या का रास्ता चुन है और बेटे की मौते के जिम्मेदार हरि शर्मा और उनकी बेटी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर हरि शर्मा ने इन आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि बीते कल बाप्पा ने उनकी बेटी को थप्पड़ मारा था। इसके बाद स्थित को शांत करने के लिए उन्होंने और उनकी बेटी ने बाप्पा को एक दो थप्पड़ मारे थे, वह आत्महत्या कर लिया। इससे हम लोगों का कोई लेना देना नहीं है। हरि शर्मा ने कहा कि इस घटना को लेकर उनके परिवार पर भी जानलेवा हमले की कोशिश की गई है। प्रधान नगर थाना की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *