
जमुई झाझा-:थानाक्षेत्र अंतर्गत चोरी,छिनतई के बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस अधीक्षक डाॅ.शौर्य सुमन के दिशा निर्देश पर झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार के नेतृत्व में एसएचओ संजय सिंह,एएसआई नंदन कुमार,कुंज बिहारी,एएसआई रचना कुमारी को शामिल कर एक छापेमारी टीम का गठन किया गया। छापेमारी के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नगर क्षेत्र स्थित बसस्टैंड छोटी चांदवारी में एक महिला सहित कुल तीन लोगों को नशीला पदार्थ और ब्राउन शूगर के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुये एसडीपीओ ने बताया कि सूचना के आधार पर बसस्टैंड छोटी चांदवारी में छापेमारी की गई तो छोटी चांदवारी की रहने वाली रीना देवी,पुरानी बाजार के रहने वाले सदानंद कुमार यादव और सोनो थानाक्षेत्र के खुदमहापुर के रहने वाले जितेंद्र कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ ने बताया कि महिला के घर की तलाशी लेने पर दो पाॅलिथीन का थैला जिसमें 585 ग्राम गांजा जैसा पदार्थ,एक पाॅलिथीन में मुल्तानी मिटटी,कैलीकाइन्ड दवा तीन पत्ता जिसमें 22 कैप्सूल,पांच चूना का पुड़िया,एक सौ दस पीस पुड़िया बनाने का कागज एवं वदो लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुआ। जबकि सदानंद कुमार के पास से एक मोबाइल,एक गांजा पीने वाला चीलम एवं दो ब्राउन शुगर जैसा कागज में लिपटा हुआ पदार्थ और जितेंद्र कुमार सिंह के पास से एक गांजा पीने वाला चीलम,दो ब्राउन शूगर पदार्थ जैसा कागज में लिपटा हुआ चार पुड़िया बरामद हुआ है। एसडीपीओ ने बताया कि जब्त किये गये सभी नशीला पदार्थ की कीमत लगभग पचास हजार रूपए होगा। गिरफ्तार सभी लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
