• Fri. Feb 27th, 2026

मैथन में झामुमो जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष गुलाम कुरैशी को “स्लिम एंड फिट” जिम के खिलाड़ियों ने किया सम्मानित।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 16, 2023

*मैथन में राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता ऑर्गेनाइज करने को लेकर हुई चर्चा।*

निरसा विधानसभा के कुमारधुबी शिबलीबाड़ी निवासी झामुमो युवा नेता सह जिप 29 के सदस्य मोहम्मद गुलाम कुरैशी को झामुमो के धनबाद जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देने वालों का लगातार ताता लग रहा है।इसी क्रम में मैथन के संजय चौक स्थित “स्लिम एंड फिट” जिम में पहुंचे मोहम्मद गुलाम कुरैशी को जिम के पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने फूल बुके देकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।जिसके जिसके बाद मोहम्मद गुलाम कुरैशी ने सभी खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया।कहा कि किसी भी तरह की आप लोगों को परेशानी हो मैं हेल्प करने के लिए तैयार हूं।वहीं एशियन गोल्ड मेडलिस्ट बॉडी बिल्डिंग माधवी विलोचन ने बताया कि आज यहां कार्यक्रम का दो मुख्य कारण था।पहला सर(गुलाम कुरैशी) को धनबाद जिला के झामुमो युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें सम्मानित किया गया क्योंकि वो युवाओं को बहुत सपोर्ट करते हैं।दूसरा हमलोग मैथन में राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता ऑर्गेनाइज करने वाले हैं।जिसमें सर (गुलाम कुरैशी)ने कहा था कि जितना भी हो सकेगा मैं सपोर्ट करूंगा।वो शुरू से चाहते हैं कि युवाओं को गलत रास्ते में ना जाकर स्पोर्ट्स में आगे बढ़ना चाहिए।इसके लिए जो भी सपोर्ट होगा हम करेंगे।उन्होंने अपने वादे के अनुसार कहा कि आप ऑर्गेनाइज कराइए इसके लिए जो भी सपोर्ट होगा मैं करूंगा।इसके लिए भी बात करनी थी क्योंकि अब प्रतियोगिता का तिथि मिल चुका है जो अगस्त महीने में आयोजित होगी।इसीलिए सर (गुलाम कुरैशी)के साथ यह मीटिंग ऑर्गेनाइज हुई है।मौके पर स्लिम एंड फिट जिम के दर्जनों महिला एवं पुरुष खिलाड़ी मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *