• Tue. Apr 28th, 2026

मैट्रिक परिणाम में चमका ए टू जेड क्लासेस, कई छात्रों ने हासिल किए शानदार अंक

admin's avatar

Byadmin

Apr 28, 2026
crescent ad

 

हरिहरगंज, पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

 

 

हरिहरगंज (पलामू):

पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड में इस बार मैट्रिक परीक्षा के परिणाम ने शिक्षा जगत में एक नई मिसाल कायम कर दी है। नगर पंचायत क्षेत्र के मेन रोड पोस्ट ऑफिस के समीप संचालित ए टू जेड क्लासेस के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा दिया। संस्थान की होनहार छात्रा अभिलाषा कुमारी ने 474 अंक यानी 94.8 प्रतिशत प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनकर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अभिलाषा की इस ऐतिहासिक सफलता से हरिहरगंज सहित पूरे पलामू जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। वहीं अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए संस्थान की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अंचल कुमारी ने 93 प्रतिशत अंक हासिल किए, जबकि पूजा कुमारी और लक्की कुमारी ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसी तरह शोभा कुमारी ने 91.6 प्रतिशत, साहिबा खातून ने 89.2 प्रतिशत, प्रीति कुमारी ने 89 प्रतिशत, शंकित कुमार ने 88.8 प्रतिशत तथा ममता कुमारी ने 87.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

इसके अलावा चांदनी कुमारी ने 87 प्रतिशत, अंजली कुमारी ने 86.2 प्रतिशत, वसुधा कुमारी ने 83.6 प्रतिशत, शोभा कुमारी ने 81 प्रतिशत तथा अनु कुमारी और नेहा कुमारी ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान का मान बढ़ाया। वहीं जागृति, मानसी, खुशबू, सिमरन, प्रीति और अमृत सहित कई विद्यार्थियों ने ए प्लस ग्रेड के साथ परीक्षा उत्तीर्ण कर शानदार सफलता हासिल की।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां संस्थान के निदेशक प्रदीप कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मेधावी छात्रों को दो-दो हजार रुपये का प्रोत्साहन राशि, ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही सभी सफल विद्यार्थियों को भी ट्रॉफी व मेडल प्रदान कर उनका हौसला बढ़ाया गया। इस दौरान अभिषेक पटेल को नवोदय विद्यालय में चयनित होने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर निदेशक प्रदीप कुमार ने कहा कि ए टू जेड क्लासेस में विद्यार्थियों को केवल पढ़ाई ही नहीं बल्कि अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण भी सिखाया जाता है। उन्होंने बताया कि संस्थान में नवोदय विद्यालय, नेतरहाट विद्यालय और सैनिक स्कूल की विशेष तैयारी कराई जाती है, जिससे हर वर्ष यहां के विद्यार्थी बेहतर परिणाम देकर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

कार्यक्रम में शिक्षक ललेश कुमार और निरंजन कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं छात्रों ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की बेहतर शिक्षा व्यवस्था को दिया।

मैट्रिक परीक्षा के इस शानदार परिणाम ने हरिहरगंज ही नहीं बल्कि पूरे पलामू जिले में ए टू जेड क्लासेस की चर्चा तेज कर दी है। शिक्षा के क्षेत्र में यह सफलता आने वाले विद्यार्थियों के लिए भी एक नई प्रेरणा बनकर उभरी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *