• Thu. Mar 5th, 2026

मेरु में अनियंत्रित बाइक पुल के नीचे गिरी एक की मौत, एक घायल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 28, 2023

 

दारू(हज़ारीबाग): मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मेरु पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की शाम एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें बाइक में सवार एक युवक की मौत हो गयी जबकि दूसरा युवक घायल हो गए l घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लाल रंग की अपाची बाइक में सवार होकर दो युवक हजारीबाग से बिष्णुगढ़ की ओर जा रहे थे तभी मेरु पेट्रोल पंप के पहले बाइक अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई l इस दुर्घटना में दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए l घायल युवक बिष्णुगढ़ करोंज मोड़ के निवासी तुलसी कुमार एवं चंदन कुमार है इसमें चन्दन कुमार उम्र 30 वर्ष की मौत अस्पताल ले जाने के क्रम में हो गयी l इस घटना के बाद आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को किसी तरह निकाल कर 108 एम्बुलेंस की सहायता से सदर अस्पताल भेज दिया जहां एक युवक की मौत हो गयी l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *