• Sat. Apr 4th, 2026

मृतक के परिजनों से मिलने नीमा पहुँचे पूर्व विधायक, मौत के रहस्य का जल्द उद्भेदन करे पुलिस : मनोज यादव

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 9, 2024
crescent ad

चौपारण
बीते दिनों दैहर नहर में नीमा निवासी सुमन दाँगी का शव संदेहास्पद स्थिति में पाया गया था। परिजन हत्या का आरोप लगाकर पुलिस प्रशासन से लगातार जाँच पड़ताल का मांग कर रहे है। इसी कड़ी में घटना की सूचना पाकर पीड़ित परिवार से मिलने नीमा पहुँचे बरही के पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि घटना से कई सवाल खड़ा हो रहा है, मृतक का मोबाइल का सिमकार्ड व बैट्री निकाल कर फेंक हुवा था। बताया कि नहर में उत्तरने का साधन नही था फिर कैसे सिर्फ माथा डूबा मिला। एक जूता भींगा तक नही था। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। परिजन मोबाइल नम्बर खंगालने का माँग किया। घटना की जानकारी लेने के बाद पूर्व विधायक ने डीएसपी नाजीर अख्तर से टेलीफोनिक बात कर मामले को गंभीरता से लेने को कहा। पूर्व विधायक ने पुलिस प्रसाशन से सुमन दाँगी मौत मामले के रहस्य से पर्दा उठाने का माँग किया है। डीएसपी ने बताया कि पोस्टमार्डम रिपोर्ट आने के बाद ही कोई आगे की कार्यवाई किया जाएगा। मौके पर दादपुर मुखीया गंदौरी दाँगी, भाजपा महामंत्री आशीष सिंह, प्रमोद दाँगी, सुरेश दाँगी, देवकुमार दाँगी, बिरेन्द्र दाँगी, मन्नू राणा, जितेंद्र कुमार, सूचित सिंह, अशोक महतो, बालेश्वर दाँगी, कृष्णा दाँगी, रामकुमार सिंह, गोपाल सिंह, समाजसेवी संतेन्द्र सिंह, सियाराम सिंह, रामचन्द्र सिंह, राजा, महेंद्र दाँगी, अजय दाँगी सहित अन्य।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *