
अंतर्कथा प्रतिनिधि अरविन्द यादव
देवघर-जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार रजक ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं जिले के सभी बस संचालकों के साथ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना से संबंधित बैठक की।इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के मार्गों का चयन करने को लेकर बस संचालकों संग विचार-विमर्श किया।मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण और सुदूर क्षेत्र में रह रहे लोगों को शहर से जोड़ने व आवागमन की बेहतर व्यवस्था करने के उद्देश्य से यह योजना की शुरुआत की जा रही है।उन्होंने कहा कि रुट निर्धारण इस तरह से किया जा रहा है ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शहर के स्कूल,कॉलेज,साप्ताहिक हाट,रेलवे स्टेशन व अस्पताल आने में कोई परेशानी न हो साथ ही इस योजना के तहत सभी वरिष्ठ नागरिक,झारखंड आंदोलनकारी,दिव्यांग और विधवा को बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जाएगी।ईसके अलावे निर्धारित रूटों पर बस संचालित करने वाले बस संचालकों को वाहन खरीद पर सब्सिडी दी जाएगी।साथ ही परमिट और फिटनेस शुल्क पर भी रियायत दी जायेगी।इस योजना के तहत वित्तीय प्रोत्साहन के तहत मात्र 1 रुपये के शुल्क में मार्ग कर,परमिट शुल्क,वाहन निबंधन शुल्क देना होगा। इस दौरान बैठक में डीटीओ,अग्रणी बैंक प्रबंधक एवं बस एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
