
सरायकेला – सोमवार को सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित गैरेज चौक पर झामुमो सरायकेला-खरसावाँ जिला समिति द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में झामुमो नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची, विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर अपनी आपत्तियां दर्ज कराते हुए जोरदार नारेबाजी की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपने राजनीतिक हितों के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने कहा कि SIR के माध्यम से विपक्ष समर्थक मतदाताओं के नाम चुन-चुनकर मतदाता सूची से हटाए जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतंत्र की हत्या और आम जनता के मताधिकार के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया।

डॉ. महतो ने कहा कि चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पर जनता का विश्वास कायम रहना आवश्यक है। उन्होंने माननीया राष्ट्रपति महोदया से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने तथा लोकतंत्र की रक्षा सुनिश्चित करने की अपील की।
झामुमो ने जारी की 5 सूत्री मांगें :
1. चुनाव आयोग एकतरफा कार्यप्रणाली बंद करें ।
2. वोटर लिस्ट में धांधली को अविलम्ब ठीक किया जाएं ।
3. SIR में योग्य मतदाताओं के नाम काटना बंद हो ।
4. आम जनता के लोकतांत्रिक एवं मताधिकार से जुड़े अधिकार छीनना बंद हो ।
5. महामहिम राष्ट्रपति अविलम्ब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करें |
जिलाध्यक्ष ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व मे झामुमो लोकतांत्रिक अधिकारों, संविधान और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाता रहेगा।
इस अवसर पर झामुमो केंद्रीय सदस्य गणेश महली, कृष्णा वास्के,गुरु चरण मुखी, सुधीर महतो, रानी हेमब्रम,जिला सचिव वैद्यनाथ टुडू, जिला उपाध्यक्ष भोला मोहन्ति, धरमु गोप, चेयरमैन मनोज चौधरी, मंच मोर्चा अध्यक्ष जन्नत हसन, बेनीमाधव महतो, दुर्गालाल मुर्मू, जगदीश महतो, नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेमब्रम, भोमरा माझी, प्रवक्ता मांगीलाल महतो, युवा नेता सन्नी सिंह,राजेश गोप, अनूप सिंगदेव, विजय महतो, नायडू गोप, कृष्णा राणा, राहुल आचर्य, सौरव साहू, विशु कवि, सूरज सिंह सहित झामुमो नेता एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
