• Thu. Mar 19th, 2026

मुखिया बासुदेव यादव ने निजी खर्च से कराया जर्जर सड़क का मरम्मत।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 23, 2024

 

 

बड़कागांव। प्रखंड अंतर्गत ग्राम बादम में बीएमसी मैदान के समीप स्थित नदी में बाढ़ के कारण रास्ता पूरी तरह से कट जाने के कारण लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। बताते चलें कि इसी रास्ते से हो कर गोंदलपुरा, बाबूपारा, हाहे, गाल, बलोदर और गोबरदाहा के हजारों लोगों का आवागमन प्रखंड मुख्यालय और जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए होता है। लोगों की परेशानी को देखते हुए गोंदलपुरा पंचायत के मुखिया बासुदेव यादव ने निजी खर्च से नदी में हुए कटाव को जेसीबी और ट्रैक्टर लगाकर ईंट से भरवाया। मौके पर बासुदेव यादव ने कहा के गाड़ी चलाना तो दूर की बाद है इस रोड पे पैदल लोगों को चलना मुश्किल हो रहा था। कई लोग कीचड़ और गड्ढे में दुर्घटनाग्रस्त हो कर घायल हो गए जिसे देखते हुए निजी खर्च से रास्ते को मरम्मत करवाने का काम किया। विधायक और सांसद से नदी पर पुल निर्माण को लेकर बात हुई है उम्मीद है बहुत जल्द पुल निर्माण के लिए अनुशंसा हो जाएगा। पुल निर्माण होने के बाद आवागमन सुगम हो जाएगा और बाढ़ में भी हम लोग आसानी से आवागमन कर सकेंगे। मौके पर मुख्य रूप से रोहित राम, मो सलीम, विनोद महतो, सुनील महतो, राजेंद्र, चंदन, बिहारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *