(उत्तम कुमार यादव) की रिपोर्ट मुंगेर।मुंगेर पुलिस ने अवैध तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ज़िले के मुफसिल थाना क्षेत्र में छापेमारी कर हथियार तस्करी करने के उद्देश्य से जमा किये गए अवैध हथियारों की खेप को पकड़ा और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर के पास से पुलिस ने एक करबाइन,05 पिस्टल,06 देसी कट्टा,13 ज़िंदा कारतूस, 02 बैरल, 16 मैगज़ीन,1 बाइक और 62 हजार रुपया नकद सहित हथियार बनाने के भारी मात्रा में उपकरण को बरामद किया है। Vo 1 : मुंगेर बेगूसराय और खगड़िया को जोड़ने वाले कृष्ण सेतु को हथियार तस्करों ने अपना सबसे सुगम मार्ग बना लिया है। जहाँ से तस्कर आसानी से मुंगेर होते हुए बेगूसराय, पटना या खगड़िया होते हुए बंगाल हथियार की खेप लेकर निकल रहे हैं। शनिवार को पुलिस ने कृष्ण सेतु पर एक संदिग्ध बाइक स्वर की तलाशी ली। जिसके बाद उसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल और 13 ज़िंदा कारतूस को बरामद किया। वहीँ पूछताछ के दौरान पकड़ाए तस्कर ने बताया की मुंगेर के मुफ़सील थाना क्षेत्र के बाक़रपुर स्तिथ उसके घर पर छापेमारी की। जहाँ से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियारों की बरामदगी की। इस मामले में मुंगेर एसपी जे जला रेड्डी ने बताया की गिरफ्तार तस्कर इन हथियारों को अन्य राज्यों में बेचने की फिराक में लगा हुआ था। जल्द ही इसके अन्य नेटवर्क का पता लगा कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation जमुई से लापता हुआ नालंदा का युवक,परिजनों ने पुलिस से बरामद करने का लगाया गुहार सेवा गांव के पंचायत सरकार भवन में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित