• Mon. Sep 22nd, 2025

मिथिलेश कुमार पाण्डेय बने समाजवादी लोक परिषद के उतरी छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष!! 

ByAdmin Office

Sep 1, 2024

 

 

 

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

 

 

केरेडारी : केरेडारी प्रखण्ड अन्तर्गत केमो गाँव निवासी मिथिलेश कुमार पाण्डेय पिता कामेश्वर पाण्डेय को समाजवादी लोक परिषद के राष्ट्रीय कार्य कारी अध्यक्ष डाक्टर रघुवंश कुमार मिश्रा ने उतरी छोटानागपुर प्रमंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है! नियुक्ति पत्र जारी करते हुए डाक्टर रघुवंश ने कहा कि झारखंड के सुप्रसिद्ध साहित्यकार व समाजसेवी मिथिलेश कुमार पाण्डेय के प्रमंडल अध्यक्ष के पद पर नियुक्त होने से पार्टी झारखंड में मजबूत होगी! मिथिलेश कुमार पाण्डेय समाजसेवा में अपना जीवन खपाया है! लव‌ जिहाद धर्मांतरण रोकने के लिए मिथिलेश कुमार पाण्डेय ने मां बैदेही हिन्दू जागरण फाउंडेशन की स्थापना इसी वर्ष किया है और कई छोटे बड़े हिन्दू महासम्मेलन आयोजित किया है आगे भी करेगे! अब झारखंड राज्य को विकसित राज्य बनाने हेतु समाजवादी लोक परिषद आम जनता से जुडकर जनहित के मुद्दे पर जनता को एकजुट करने के लिए मिथिलेश जी के नेतृत्व में काम करेगी! परिषद के बरिष्ठ नेता और झारखंड के सुप्रसिद्ध साहित्यकार भागवत जी ने मिथिलेश कुमार को बधाई हेतु कहा कि मिथिलेश पांडे उर्जा वान समर्पित समाजसेवी के नेतृत्व से झारखंड में पाटी अपनी पहचान बनाऐगी! झारखंड भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बन गई है! भ्रष्टाचार बेरोजगारी झारखंड राज्य के लिए अभिश्राप बन गया है! इस बिषम समस्या से निपटने के लिए मिथिलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में जमीनी स्तर पर काम पार्टी करेगी! मिथिलेश कुमार पाण्डेय के प्रमंडल अध्यक्ष बनने पर समाजसेवी सुरेश तिवारी निपु सिंह जगदीश्वर मिश्रा संतोष वर्णवाल सुभाष गुप्ता कर्ण बंजरंगी सहित सैकड़ों लोगों ने बधाई देते हुए मिथिलेश कुमार पाण्डेय के मंगलमय भविष्य की कामना किया! नियुक्त होने पर मिथिलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी ,पलायन, और विस्थापन जैसे ज्वलंत मुद्दे पर समाजवादी लोक परिषद के द्वारा झारखंड के अंचल कार्यलयों पर प्रर्दशन किया जाऐगा!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *