
धनबाद।मासस महानगर कमिटी का एक बैठक केंद्रीय कार्यालय टेंपल रोड पुराना बाजार धनबाद में हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर सचिव विजय कुमार पासवान ने की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दिनांक 25 जून 2023 को निरसा पार्टी ऑफिस में जिले के प्रमुख एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक कन्वेंशन मासस की “दिशा और दशा” पर विस्तृत रूप से परिचर्चा कर संगठन की आगे की रणनीति तय करने का निर्णय लिया जायेगा। बैठक को संबोधित करते हुए मासस के जिला अध्यक्ष कॉo बिंदा पासवान ने कहा कि मासस एक विचारधारा की पार्टी है जहां हर एक कार्यकर्ताओं को बिना भेदभाव किए बराबरी का सम्मान दिया जाता है।

अंत में उन्होंने कहा कि निरसा में आयोजित पार्टी की कन्वेंशन में सभी को बढ़-चढ़कर भागीदारी का आवाहन किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सुभाष चटर्जी, सुभाष प्रसाद सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष शुक्ला दास, सचिव ललिता देवी, छाताटांड अंचल अध्यक्ष राकेश सिंह, झरिया अंचल सचिव मनीष यादव, अरविंद तिवारी, सल्लन खान, चिंटू रवानी, राजेश बीरूवा, संजय पासवान, शिव बालक पासवान, विश्वजीत राय आदि उपस्थित हुए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
