

केंदुआ। मासस छाताटांड अंचल कमिटि की एक बैठक केन्दुआ मे सम्पंन हुई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अध्यक्ष कामरेड राकेश कुमार सिंह ने की एंव संचालन काॅ.अंचल सचिव भोला ताम्रकार ने किया।बैठक मे मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव एंव सांगठनिक स्थिति पर विशेष चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए मासस जिला सचिव कॉo दिलीप कुमार महतो ने कहा की धनबाद लोकसभा संसदीय क्षेत्र मे बिगत 28 वर्षो से भाजपा का कब्जा रहा है बावजूद इसके आमलोगो की विकट समस्याओ का समाधान नही हो पाया है,स्थानीय सांसद जब-जब धनबाद एंव धनबाद की जनता के भविष्य पर सवाल बनता है,ये सारे खामोश रहते है या मौन धारण कर लेते है चाहे FCI बंदी का मुद्दा, धनबाद रेलवे जोन का मुद्दा, हवाई अड्डा का मुद्दा हो,कोलियरी क्षेत्र का विस्थापन का मुद्दा हो या फिर स्वास्थ्य के क्षेत्र मे AIMS का मुद्दा हो सारे मुद्दो पर स्थानीय सासंद मौन धारण किए हुए रहते है जिसके कारण आम जनता की रोज मरा की समस्याए पानी,बिजली,स्वास्थ्य,शिक्षा जस की तस बनी हुई है इस लिए आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव मे मासस ने अपना प्रत्याशी के रूप में कॉo जगदीश रवानी को उतारने का निर्णय लिया है जिसे तन-मन, धन से जिताने का अहवान कार्यकर्ताओ के साथ-साथ मेहनतकश आम जनता से किये गए।

महानगर सचिव कॉमरेड विजय कुमार पासवान ने कहा की इस बार के संसदीय चुनाव मे ग्रामीण, मजदूर, किसान के साथ-साथ धनबाद शहर के वासीयो का झुकाव मासस की ओर देखने को मिल रहा है ,बेरोजगारी,महंगाई से धनबाद शहर के लोग त्रस्त है लोगो के बीच आक्रोश व्याप्त है जिसका लाभ निश्चित रूप से मासस के पक्ष मे जायेगा।
बैठक के अंत मे छाताटांड अंचल के सभी वार्डो के अंतर्गत आने वाले बुथो पर चर्चा की गई एंव बुथ कमिटि के गठन पर कार्य तीव्र गति से करने का निर्णय लिया गया।
बैठक मे मुख्य रूप से सुखदेव प्रसाद पासवान, सुरेश पासवान, औरंगजेब खान, चन्द्र मौली पाण्डेय, फौजदार खान, मंटु तिवारी, यासीन अंसारी,रियाज अंसारी,विक्की अंसारी,सरफराज अंसारी,ललिता देवी,गंगा देवी,सुलोचना देवी,बच्ची देवी,रानी देवी आदि उपस्थित हुए।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
