• Fri. May 8th, 2026

मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला द्वारा दुकानों एवं प्रतिष्ठानों में अमृत धारा स्टाॅल लगाए

admin's avatar

Byadmin

May 8, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : आज मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला की ओर से भीषण गर्मी एवं कड़ी धूप को देखते हुए शहर के विभिन्न दुकानों एवं प्रतिष्ठानों के सामने अस्थायी “अमृत धारा” स्टॉल लगाए गए। इस जनसेवा अभियान का मुख्य उद्देश्य राहगीरों एवं आमजनों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराकर गर्मी से राहत पहुंचाना है।

मंच के सदस्यों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर दुकानदारों एवं व्यवसायियों को भी इस नेक कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। सभी से अपील की गई कि वे अपने-अपने प्रतिष्ठानों के बाहर “अमृत धारा” स्टॉल लगाकर समाजसेवा के इस पुनीत अभियान में सहभागी बनें।

इस पहल से बड़ी संख्या में राहगीरों, मजदूरों एवं आम नागरिकों को राहत मिल रही है तथा लोगों ने भी इस प्रयास की सराहना की।

इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला के अध्यक्ष आशुतोष चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *