• Mon. Mar 23rd, 2026

मारवाड़ी युवा मंच ने प्रांतीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न शाखा  का किया स्वागत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 7, 2024

 

प्रांतीय अध्यक्ष, पदाधिकारी समेत अन्य सदस्यों ने हजारीबाग शाखा के प्रति जताया आभार

आप सभी का मार्गदर्शन हमें सामाजिक सेवा में एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा : सी.ए विनीत अग्रवाल

हजारीबाग जिले में सामाजिक क्षेत्र में अपनी सेवा प्रदान कर रही मारवाड़ी युवा मंच बीते 6 महीने से अधिक समय से जिले में विभिन्न प्रकार की सामाजिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रही है।रविवार को बरही के श्री परिवार रिसोर्ट में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा आयोजित उमंग कार्यक्रम में सम्मिलित होने से पूर्व नगवा टोल प्लाजा के समीप मारवाड़ी युवा मंच हजारीबाग शाखा के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रांतीय उपाध्यक्ष विनीता सिंघानिया, श्वेता भाला, प्रांतीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न शाखा से आए उनके पदाधिकारी एवं सदस्यों का जोरदार स्वागत किया गया।आपको बता दे की उमंग कार्यक्रम में करीब डेढ़ सौ से भी अधिक विभिन्न शाखा से लोग मौजूद हुए जहां पर संस्था को एक नई गति देने को लेकर विचार विमर्श किया गया। साथ ही उमंग कार्यक्रम में म्यूजिक, विभिन्न प्रकार के खेल, सरप्राइज जैसे विभिन्न प्रतियोगिता को आयोजित किया गया था।प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने कहा की हजारीबाग इकाई ने इतनी ठंड में हम सबों के स्वागत के लिए खड़ी रही जिसके लिए हम सभी उनका साधुवाद करते हैं साथ ही कहा कि उमंग कार्यक्रम में करीब डेढ़ सौ से भी अधिक लोग शामिल हुए सभी ने मंच को एक नई रूप तथा सामाजिक क्षेत्र में किस तरह सेवा कार्य किया जाए इस पर विचार विमर्श किया गया साथ ही कहा कि मारवाड़ी युवा मंच का स्वरूप काफी बड़ा है 865 शाखा देशभर में संचालित है वहीं 11 शाखा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित है करीब 60 हजार से अधिक युवा साथियों की मदद से सेवा का कार्य किया जाता है जैसे रक्तदान शिविर, अमृत धारा, जरूरतमंदों के बीच अपनी सेवा, एंबुलेंस की सुविधा जैसे अनेकों सेवाएं युवा मंच के द्वारा जनमानस को दी जाती है।प्रांतीय उपाध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने बताया कि हजारीबाग इकाई काफी कर्मठ एवं जुझारू इकाई है उनकी सेवा  करने की लगन हम सबों को काफी प्रेरित करती है। रविवार को काफी ठंड में भी इन्होंने हम सबों का स्वागत किया जिसके लिए पूरी टीम को बहुत-बहुत साधुवाद। मारवाड़ी युवा मंच हजारीबाग इकाई के अध्यक्ष सी.ए विनीत अग्रवाल ने प्रांतीय अध्यक्ष, प्रांतीय उपाध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सभी का मार्गदर्शन हमें सामाजिक सेवा में एक नई ऊर्जा प्रदान करेगा। रविवार को काफी सफलतापूर्वक उमंग कार्यक्रम संपन्न हुआ आने वाले दिनों में कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा जो समाज के प्रति एक मिसाल पेश करेगा।अध्यक्ष सी.ए विनीत अग्रवाल, दीपक खंडेलवाल उर्फ मोनू, सौरभ गोयल, रितेश खण्डेलवाल, अभिषेक अग्रवाल उर्फ चीकू, सावन अग्रवाल, बादल गोयल, निश्चल जैन, धीरज जैन, राहुल अग्रवाल, विनीत जैन एवं शुभम बुबना सहित कई लोग मौजूद थे।

मीडिया प्रभारी
सचिन खण्डेलवाल


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *