• Tue. May 12th, 2026

मारपीट एवं हत्या के प्रयास मामले में दो गिरफ्तार, न्यायिक प्रक्रिया के लिए भेजे गए

admin's avatar

Byadmin

May 12, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

औरंगाबाद जिला के नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना पुलिस ने मारपीट एवं हत्या के प्रयास से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टंडवा थाना क्षेत्र के घूरानंद गांव निवासी शहनाज खातून पति जसमुद्दीन अंसारी तथा सरफराज अंसारी पिता जसमुद्दीन अंसारी के रूप में की गई है।

तंदवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि टंडवा थाना कांड संख्या 44/26, दिनांक 08 अप्रैल 2026 में दर्ज मामले के आलोक में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की गई।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 117(2), 126(2), 109(1), 351(1), 351(2), 352 एवं 3/5 के तहत मामला दर्ज है।थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस द्वारा गुप्त सूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद थाना में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके उपरांत दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेज दिया गया, जहां से आगे की न्यायिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *