• Mon. Mar 2nd, 2026

मायुमं कोयलांचल शाखा और झरिया समृद्धि शाखा के संयुक्त तत्वाधान में साइक्लोथोन रैली 3.0 का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 27, 2023

 

*साइक्लोथोन को विकास पटवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया*

*धनबाद :* खेल दिवस पर फिट इंडिया मूवमेंट को गति प्रदान करने के लिए पूरे देश में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच की लगभग 800 से भी अधिक शाखाओं ने 27 अगस्त को एक साइक्लोथोन रैली 3.0 का आयोजन किया गया।इसी मुहिम के तहत रविवार को सुबह 7:00 बजे धनबाद कोयलांचल शाखा और झरिया समृद्धि शाखा के संयुक्त तत्वाधान के तहत मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यक्रम साइक्लोथोन ‘फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज’ को धनसार चौक से शुरू कर के जेपी चौक होते हुए वापस प्रारंभिक बिंदु धनसार चौक तक किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड प्रांत के प्रांतीय सहायक मंत्री विकास पटवारी को दोनो शाखा के अध्यक्ष के द्वारा संयुक्त रूप से अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रांतीय सहायक मंत्री विकास पटवारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। रविवार को लगभग 40 बच्चों के साथ इस कार्यक्रम को किया गया जिसमें तीन सर्वश्रेष्ठ बच्चों को सम्मानित भी किया गया।और सभी बच्चों को शाखा द्वारा प्रशस्ति पत्र,जूस और फूड पैकेट दिया गया।साइक्लोथोन कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम संयोजक चांदनी मित्तल, शीतल बिलासिया,अध्यक्ष नीरज अग्रवाल,उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल,कोषाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल,ललित अग्रवाल, शेखर मोदी,राहुल मजरिया,विष्णु भीमसरिया और साथ ही साथ झरिया समृद्धि शाखा के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *