• Fri. Mar 13th, 2026

मानसरोवर पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों को भगवान बिरसा जैविक उद्यान का कराया शैक्षणिक भ्रमण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 24, 2022

बरकट्ठा। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मानसरोवर पब्लिक स्कूल घंघरी के विद्यार्थियो को रांची के भगवान बिरसा जैविक उद्यान का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। मानसरोवर पब्लिक स्कूल के निदेशक महेंद्र प्रसाद एवं प्राचार्य सोनू कुमार के नेतृत्व में बच्चों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान बच्चों ने जैविक उद्यान में विभिन्न प्रकार के पक्षियों और जानवरों को देखते हुए बड़े चाव से उनके बारे में जानकारी हासिल की. बच्चे अपने राष्ट्रीय पशु एवं पक्षी को सामने से देखकर प्रफुल्लित हुए। इसके पश्चात बच्चों को ओरमांझी स्थित मछली घर ले जाया गया।जहां बच्चों ने मछलियों को देखा और उनके प्रजातियों के बारे में जाना। निदेशक महेंद्र प्रसाद ने बताया कि भ्रमण सह पिकनिक प्रोग्राम बच्चों के बायोलॉजिकल जानकारी को बढ़ाने में काफी सहयोग करेगा।शैक्षणिक भ्रमण में स्कूल के प्राचार्य सोनू कुमार ने बताया की शैक्षणिक भ्रमण यात्रा से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। भ्रमण में रोहित कुमार, दिलीप कुमार, दुलारचंद प्रसाद, कौशल पांडेय, मुकेश मंडल, राईमणि, नूरी अनवर, सुमन कुमारी, जोसीमा रेशमा, आकाश, मनोज यादव, एकता कुमारी,संजय कुमार,अर्जुन सिंह समेत अन्य कई लोग शामिल रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *