
झरिया: झरिया के कतरास मोड़ दुखहरणी मंदिर के समीप कुछ स्थानीय लोगो ने सच्चे अर्थों में मानवता की मिसाल पेश की है। शनिवार की रात धनबाद झरिया मुख्य मार्ग दुखहरणी मंदिर के समीप एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे बदहवास स्थिति में मिली। उसके कपड़े भी अस्तव्यस्त थे। यह देख झूलन सिंह नामक युवक ने अपने गमछे से महिला को ढका। वही झूलन के मित्र सौरव शर्मा ने महिला से जानकारी लेनी चाही लेकिन बदहवास महिला कुछ भी बोलने में असमर्थ थी तो सौरव ने फौरन झरिया पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद झरिया पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन दुखहरणी मंदिर के समीप पोहुच जांच पड़ताल की लेकिन महिला कुछ भी बता पाने में असमर्थ थी। सौरव शर्मा ने बताया कि हमलोग यहाँ से गुजर रहे थे तो देखा कि एक महिला संदिग्ध हालात में सड़क के किनारे पड़ी हुई थी। महिला के बगल में कुछ दवाइयां सड़क पर बिखरी हुई थी।

महिला के साथ कोई अनहोनी न हो जाए इस चलते फ़ौरन झरिया थाना प्रभारी को सूचित किया गया। वही मौके पर पोहुची झरिया पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था कर महिला को इलाज के लिए एसएनएमसीएच भेज दिया। इस नेक काम मे सौरव शर्मा,झूलन सिंह,पिंकू चौबे, शिवम मालाकार समेत कुछ स्थानीय लोगों का योगदान रहा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
