
जमशेदपुर । मानगो नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार यादव के द्वारा मानगो नगर निगम अंतर्गत विभिन्न पूजा पंडालों का निरीक्षण किया गया । इस दौरान जिला प्रशासन द्वारा दिए गए आवश्यक निर्देशों का पालन करने संबंधी अपील की गई। नगर निगम क्षेत्र में किए गए सफाई व्यवस्था,स्ट्रीट लाइट आदि का भी निरीक्षण किया गया।
मानगो नगर निगम अंतर्गत स्थापित कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण कर आवश्यकता के अनुसार प्रतिनियुक्त कर्मियों को कंट्रोल रूम में उपस्थित रहकर सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया एवं आने वाले समस्याओं का तत्काल समाधान करने का निर्देश दिया गया । इस दौरान नगर प्रबंधक निशांत कुमार, दिनेश्वर यादव , प्रदीप कुमार एवं सफाई पर्यवेक्षक उपस्थित रहे । अपर नगर आयुक्त के द्वारा पूजा पंडालों के निरीक्षण के दौरान

सीसीटीवी कैमरा,पुरुष महिला के लिए अलग-अलग द्वार की व्यवस्था,अग्निशामक यंत्र, रैंप, अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में वॉलिंटियर के द्वारा पर्याप्त व्यवस्था किया जाना, पंडाल में एग्जॉस्ट फैन, पंडाल के अंदर और बाहर निकलने का साइन बोर्ड, पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था,साफ सफाई हेतु डस्टबिन की पर्याप्त व्यवस्था, पीने के लिए पानी की व्यवस्था आदि से संबंधित व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए ।

कुछ पूजा पंडालो में कुछ व्यवस्था की कमी पाई गई उन पूजा पंडाल के कमेटी के लोगों को तत्काल व्यवस्था करने का अपील किया गया। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि विधि व्यवस्था के देखरेख हेतु जिनकी ड्यूटी जिन पूजा पंडालों में लगाई गई है उन्हें उपस्थित रहने का निर्देश दिया। कई पूजा पंडालों पर मानगो नगर निगम के द्वारा टैंकर से जलापूर्ति उपलब्ध कराकर पानी की व्यवस्था की गई है। दुर्गा पूजा के अवसर पर अपर नगर आयुक्त के द्वारा शहर वासियों को शुभकामनाएं दी गई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
