• Fri. Sep 25th, 2026

मानगो गुरुनानक स्कूल परिसर में सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन का हुआ शानदार आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Sep 25, 2026
crescent ad

 

जमशेदपुर। मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित श्री गुरु नानक मिडिल एवं हाई स्कूल द्वारा देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना विषय पर आधारित कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन का शानदार संचालन ओजस्वी कवि चंदन प्रजापति ने किया। जबकि शहर की अंतराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा की प्रस्तुति शानदार रही। साथ ही वाराणसी से आई युवा कवयित्री अंजली शाश्वत, गढ़वा के आलोक दुबे, शहर की पूनम महानंदा, अंकिता सिन्हा, चंदन प्रजापति ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति से पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह एवं वशिष्ठ तिथि पूर्व आईएस पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ,सेंट्रल कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, मानगो गुरुद्वारा के चेयरमैन कुलविंदर सिंह पन्नू, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, हरदीप सिंह दीपी, सेंट्रल स्त्री सभा की महासचिव एवं मानगो स्त्री सभा की प्रधान सुखवंत कौर, हाई स्कूल प्रभारी प्रिंसिपल मनविंदर कौर, मधु लता राय मिडिल स्कूल की प्रिंसिपल कुमास सिंह एवं अन्य सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत अंग वस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित वाराणसी से पधारी सुप्रसिद्ध युवा कवयित्री अंजलि सारस्वत, गढ़वा के अधिवक्ता सह ख्यातिप्राप्त कवि अशोक दुबे, अंतराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा, युवा कवयित्री पूनम महानंदा राष्ट्रीय स्तर की ओज कवि चंदन प्रजापति, अंकित सिंनहा शॉल ओर मोमेंटो भेंट कर समानित किया गया।

मौके पर प्रधान भगवान सिंह ने अपने संबोधन में बच्चों को देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक रहने का अनुरोध किया एवं आए हुए कवि एवं कवित्रियों के प्रति आभार प्रकट किया।

मनोज कुमार सिंह ने भविष्य में नशा के विरोध में जन आंदोलन करने की जानकारी दी और उसमें सहयोग करने का अपील की।

मंच का संचालन करते हुए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। धन्यवाद ज्ञापन मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जसु एवं स्कूल के सचिव संतोष सिंह तोकि ने किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *