
संवाददाता : बरही

अखिल भारतीय भुइयां समाज कल्याण समिति चौपारण द्वारा आयोजित श्री श्री 108 श्री रूद्र चंडी यज्ञ एवं माता शबरी मंदिर का द्वितीय वर्षगांठ महोत्सव आगामी 16 फरवरी को कलश यात्रा के साथ शुभारंभ होगा। जिसकी भव्य तैयारी को लेकर घर-घर जाकर आमंत्रण पत्र बांट रहे समिति के सदस्यों ने विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया है। समिति के सदस्य गण फाउंडेशन के अध्यक्ष मंजीत यादव को उनके निजी आवास पर जाकर आमंत्रण पत्र देते हुए फाउंडेशन के सभी सदस्यों के साथ कलश यात्रा में शामिल होने का आग्रह किया है। ज्ञात हो कि पिछले वर्ष हुए प्राण प्रतिष्ठा में हजारों की संख्या में भुइयां समाज की कन्या, युवतियां एवं महिलाओं ने कलश लेकर जल भरणी की थी। समिति के सदस्यों ने बताया है कि पहले वार्षिकोत्सव से भी द्वितीय वार्षिकोत्सव भव्य होगा। आमंत्रण पत्र देने वालों में आयोजन समिति अध्यक्ष आजाद भुइंया, उपाध्यक्ष वीरेंद्र भुइंया, सचिव दिगंबर भुइंया, उपसचिव राम प्रसाद भुइंया, कोषाध्यक्ष संतोष भुइंया, कैलाश भुइंया के साथ कमेटी के अन्य लोग शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
