*अंतर्कथा प्रतिनिधि*

crescent ad

गिरिडीह : गिरिडीह में एक मां द्वारा अपनी दूधमुंही बेटी को बेचने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। मुफस्सिल थाना पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर मां और दो सहिया से पूछताछ के बाद नवजात को धनबाद जिले के कतरास थाना क्षेत्र के पंचगड़ी निवासी बिरेंद्र झा के घर से बरामद किया गया है। वहीं फिलहाल बच्ची को बाल संरक्षण केंद्र देवघर भेज दिया गया।सहिया की भी भूमिका संदिग्ध
बच्चे की खरीद-बिक्री में बच्चे की मां गुड़िया देवी, बच्चे को गोद लेने वाले बिरेंद्र झा, सहिया गुड़िया देवी एवं चंद्रवती देवी समेत कुल आठ लोग शामिल हैं। पुलिस कतरास से बच्चे को बरामद कर ली है। वहीं बिरेंद्र झा को हिरासत में लेकर पुलिस गिरिडीह ले आयी है। दूसरी ओर बच्ची की मां समेत अन्य चार लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शनिवार को मुफस्सिल पुलिस ने बच्चे को जिला बाल संरक्षण इकाई के समक्ष प्रस्तुत किया। इसके बाद बच्चे को बाल संरक्षण केंद्र देवघर भेज दिया गया।
*ऐसे हुआ खुलासा*
जानकारी के मुताबिक बच्ची की मां गुड़िया देवी (पति- शैलेश यादव) ने मुफस्सिल थाने में लिखित आवेदन दिया है कि उसकी नवजात बेटी को ग्राम सुग्गासार निवासी सहिया गुड़िया कुमारी (पति- संजय यादव) व चंद्रवति देवी (पति- शंकर यादव) ने रख लिया है। इसके बाद थाने की पुलिस नवजात बच्चे का मामला होने की वजह से जिले के एसपी दीपक शर्मा को जानकारी दी। जिसके बाद एसपी ने एसपी ने थाना प्रभारी को गंभीरता से मामले की जांच करने का निर्देश दिया।
*बच्ची को बेचने में थी मां की सहमति*
एसपी दीपक शर्मा की ओर से निर्देश मिलने के बाद थाना प्रभारी ने महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ पड़ताल शुरू की। जांच के क्रम में दोनों आरोपित सहिया और बच्ची मां को थाने बुलाकर साथ-साथ पूछताछ की। जहां पता चला कि बच्ची को एक लाख से अधिक रुपये में बेच दिया गया है। ऐसा करने के लिए मां ने भी सहमति दी थी। इस सूचना के बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए लोगों को गिरफ्तार किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *