• Tue. Mar 24th, 2026

मां का डेथ सर्टिफिकेट लाने जा रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत, बहू की हालत नाजुक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 21, 2023

 

*धनबाद :* धनबाद में सड़क हादसे में एक की जान चली गई. जबकि एक महिला घायल हो गई. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसा गोविंदपुर थाना क्षेत्र में हुआ है.
दस दिन पहले ही मृत व्यक्ति की मां का निधन हो गया था. अपनी मां का डेथ सर्टिफिकेट लाने के लिए वह घर से बाइक पर सवार होकर निकला था. इस दौरान बाइक एक ट्रक की चपेट में आ गई. पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया है. जबकि ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है.
गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अपर बाजार में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस हादसे में बाइक पर सवार 42 वर्षीय अनूप चंद्रा और उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने दोनों को आनन फानन में एसएनएमएमसीएच भिजवाया. अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर ने अनुप चंद्रा को मृत घोषित कर दिया. वहीं उसकी भाभी की हालत नाजुक बताई जा रही है.
परिजनों के मुताबिक दस दिनों पहले ही अनूप की मां का निधन हुआ था. वह अपनी बाइक से भाभी के साथ मां का डेथ सर्टिफिकेट लाने के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में यह हादसा हो गया. मौत की खबर की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है. मृतक को दो छोटे छोटे बच्चे हैं.
बता दें कि जीटी रोड पर लगातार हादसे हो रहे हैं. आए दिन लोग रफ्तार का शिकार हो रहे हैं. हादसे के बाद रफ्तार पर लगाम लगाने को लेकर पहल की जाती है, लेकिन फिर से बड़े वाहनों की रफ्तार सड़कों पर देखने को मिलती है. ऊपर बाजार का इलाका भीड़ से भरा रहता है. बावजूद वाहनों की रफ्तार कम नही होती है. जिसका खामियाजा लोग अपनी जान देकर चुकाते हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *