• Fri. Aug 7th, 2026

महिला सशक्तिकरण एवं वृद्धजन सेवा के कार्यों को लेकर राज्यपाल से किरण पांडेय की शिष्टाचार भेंट

admin's avatar

Byadmin

Aug 7, 2026
crescent ad

 

रांची। जनहित कल्याण, महिला उत्थान, महिला सशक्तिकरण एवं वृद्धजन सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से निःस्वार्थ भाव से किए जा रहे उल्लेखनीय सामाजिक कार्यों के लिए “विश्वास की किरण ट्रस्ट” द्वारा संचालित रामावती वृद्धाश्रम की संचालिका किरण पांडेय ने माननीय झारखंड के राज्यपाल श्री संतोष गंगवार से राजभवन, रांची में शिष्टाचार भेंट की।

 

किरण पांडेय वर्षों से समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के हित में निरंतर कार्य कर रही हैं। विशेष रूप से महिला उत्थान, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता तथा निराश्रित वृद्धजनों की निःशुल्क सेवा के माध्यम से वे जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।

 

राजभवन में आयोजित शिष्टाचार भेंट के दौरान किरण पांडेय ने राज्यपाल महोदय को अपने सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने, समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान तथा रामावती वृद्धाश्रम में निराश्रित बुजुर्गों की निःशुल्क सेवा से जुड़े कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

 

इस अवसर पर राज्यपाल महोदय से महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा एवं वृद्धजन कल्याण के क्षेत्र में आगे भी प्रभावी एवं समर्पित भाव से कार्य करने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किया। किरण पांडेय ने इसे अपने सामाजिक जीवन का अत्यंत प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि राज्यपाल महोदय का स्नेह, सम्मान एवं मार्गदर्शन उन्हें जनहित और समाज सेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ाने की नई प्रेरणा प्रदान करेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *