
सरायकेला, झारखंड:-
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), सरायकेला-खरसावां की सक्रिय पहल से एक दिव्यांग महिला की लंबे समय से बंद पड़ी सामाजिक सुरक्षा पेंशन पुनः प्रारंभ कराई गई। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित किया गया, जिसके परिणामस्वरूप लाभुक को पुनः पेंशन का लाभ मिलने लगा।

इस पूरी प्रक्रिया में पारा विधिक स्वयंसेवक (PLV) सागर पाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने लाभुक से संपर्क स्थापित कर उसकी समस्या को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तक पहुँचाया, आवश्यक दस्तावेज जुटाने, आवेदन तैयार कराने तथा संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित करने में सक्रिय सहयोग दिया। उनके सतत प्रयासों के कारण पेंशन शीघ्र पुनः प्रारंभ हो सकी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्याय एवं सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। यह पहल दर्शाती है कि DLSA एवं उसके पारा विधिक स्वयंसेवक जरूरतमंद व्यक्तियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं।
प्राधिकरण ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाई हो रही हो, तो वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
